'विदेशी खिलाड़ी' कहे जाने पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, लंदन शिफ्ट होने के सवाल पर दिया करारा जवाब

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के बीच RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है. कोहली ने लंदन शिफ्ट होने पर उठ रहे सवालों को लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

Virat Kohli

Virat Kohli

IPL 2026, Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए कोहली ने सीजन के पहले ही मैच में SRH के खिलाफ नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर सबका दिल जीता. अब कोहली 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं, इस मैच से पहले किंग कोहली ने एक बड़ा बयान देते हुए विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने ‘विदेशी खिलाड़ी’ कहे जाने पर दिया बयान

दरअसल, कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं और अक्सर सीरीज या टूर्नामेंट से ठीक पहले भारत आते हैं और फिर लंदन लौट जाते हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें लेकर मीम्स बनते रहते हैं और लंदन शिफ्ट होने पर कुछ लोग तंज कसते हुए उन्हें ‘विदेशी खिलाड़ी’ भी कहते हैं. इसी बीच RCB के साथ एक वीडियो में कोहली ने इन बातों पर जवाब दिया है.

विज्ञापन

वीडियो में मिस्टर नैग्स ने कोहली से मजाक में पूछते हैं कि, “लोग कह रहे हैं कि इस सीजन RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे क्या कह रहे हैं?” ये सुनकर कोहली पहले तो हंसते हैं और फिर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि, “मुझे नहीं पता तुम मुझसे क्यों पूछ रहे हो, विदेशी खिलाड़ियों से पूछो. मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं.” उन्होंने आगे होस्ट से ही पलटकर पूछा, “क्या मैं विदेशी खिलाड़ी लगता हूं?” जिस पर होस्ट ने भी हंसते हुए कहा, “बिल्कुल नहीं!”

ये भी पढ़ें- CSK के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स पर गिरी गाज, कप्तान श्रेयस अय्यर समेत पूरी प्लेइंग XI पर बड़ा एक्शन

IPL 2025 के खिताबी जीत को किया याद

वहीं, जब कोहली से पूछा गया कि “आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, “हम लंबे समय से इस ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे, जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ.” विराट ने आगे कहा कि, “जीत कड़ी मेहनत, त्याग और खेल के प्रति समर्पण का नतीजा होती है. यह एक तरह का इनाम होता है, जो बताता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई. हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन लगातार मेहनत के बाद मिली जीत आपको आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देती है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ