सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, अचानक अपने वतन लौटा ये विदेशी खिलाड़ी

Pat Cummins Injury: पैट कमिंस अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं, न ही वो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पहला मैच खेलने को तरस रहे हैं. इस बीच खबर आ रही है कि वो फाइनल स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके खेलने को लेकर फैसला लेगा.

SRH in IPL 2026

SRH in IPL 2026

Pat Cummins Returns to Australia: सनराइजर्स हैदराबाद के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट का फाइनल स्कैन करवाने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. कमिंस ने इस साल के आईपीएल में अभी तक कोई मैच नहीं खेला है, हालांकि वो पिछले हफ्ते कुछ वक्त के लिए एसआरएच टीम में शामिल हुए थे.

विज्ञापन

भारत कब लौटेंगे?

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस 2 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ मैच के बाद एसआरएच कैंप से चले गए थे. ये स्कैन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में होने वाले एक तय मेडिकल जांच का हिस्सा है. ये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पिछले जुलाई से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और दिसंबर-जनवरी में सिर्फ एक एशेज टेस्ट में खेला थे. उम्मीद है कि वो बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद तकरीबन 17 अप्रैल को एसआरएच में फिर से शामिल हो जाएंगे.

विज्ञापन

चोट से उबर रहे हैं कमिंस

अपनी रिकवरी के बारे में पहले बात करते हुए पैट कमिंस ने ‘बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स’ पॉडकास्ट पर कहा था, ‘मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ. मैंने नेट्स पर गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है. IPL जल्द ही शुरू होने वाला है. मैं इसकी शुरुआत में तो नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मैं मैदान पर वापस आकर खेलने लगूंगा.’

विज्ञापन

ईशान को जिम्मेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल होने के बाद पैट कमिंस को आरसीबी के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया था. कमिंस की गैरमौजूदगी में, ईशान किशन को आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर के लिए स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया था.

गेंदबाजी कर पा रहे हैं कमिंस

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है. फिलहाल मैं तकरीबन हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं. हमने एक ऐसा प्लान बनाया है जिससे मैं टूर्नामेंट के बीच तक पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा.’ टूर्नामेंट में अब तक ईशान मलिंगा और डेविड पेन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विदेशी तेज गेंदबाजों के तौर पर खेले हैं. SRH का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ