DC vs MI मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने क्यों नहीं की प्रैक्टिस? सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बताया जा रहा है कि हार्दिक ने मैच से पहले टीम के दोनों प्रैक्टिस सेशन में से किसी में भी हिस्सा नहीं लिया.

Hardik Pandya

Hardik Pandya

IPL 2026, Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस शनिवार, 4 अप्रैल को अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाली है. लेकिन इस मैच से पहले कप्तान हार्दिक को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बताया जा रहा है कि हार्दिक दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले हुए टीम के दोनों प्रैक्टिस सेशंस में हिस्सा नहीं लिया. हालांकि, हार्दिक के प्रैक्टिस छोड़ने के पीछे की वजह भी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबकि, हार्दिक ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्य ने क्यों छोड़े प्रैक्टिस सेशन?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पिछले कुछ महीनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं, ताकि भारतीय टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स को भरोसा दिला सकें कि वह IPL के बाद वनडे क्रिकेट में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं. दरअसल, 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम की तैयारियां जल्द तेज होने वाली हैं. ऐसे में हार्दिक दो महीने तक चलने वाले IPL के लंबे और थकाऊ टूर्नामेंट के दौरान चोट के खतरे को दूर रखना चाहते हैं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले BCCI ने उन्हें एक मैच में पूरे 10 ओवर डालने की अनुमति नहीं दी थी. लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 10 ओवर फेंककर 3 विकेट भी झटके. इससे साफ है कि वह अपनी फिटनेस और बॉलिंग को लेकर काफी सीरियस हैं.

ये भी पढ़ें- GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म से खौफ में गुजरात टाइंटस की टीम! पिछली 7 पारियों के रिकॉर्ड देख उड़े होश

वनडे और T20 दोनों फॉर्मेट में खेलने की जताई इच्छा

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि हार्दिक पांड्या ने खुद सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात की है और दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट (वनडे और T20) में खेलने की इच्छा जताई है. हालांकि, BCCI अभी उन्हें लेकर थोड़ा सावधानी भरा रवैया अपना रहा है, ताकि बड़े टूर्नामेंट्स से पहले कोई जोखिम न लिया जाए. टीम को उम्मीद है कि पांड्या आने वाले समय में वनडे सेटअप का अहम हिस्सा बनेंगे, खासकर साउथ अफ्रीका जैसी तेज पिचों पर वो टीम को एक बेहतरीन बैलेंस दे सकते हैं.

विज्ञापन

लेकिन इसके लिए उन्हें ये साबित करना होगा कि जरूरत पड़ने पर वो पूरे 10 ओवर डाल सकते हैं. फिलहाल यह हो सकता है कि कप्तान उनसे हर मैच में 6-7 ओवर ही कराए जाएं, लेकिन अगर टीम को जरूरत पड़ी, तो वो पूरे कोटे के लिए तैयार रहें. सूत्र ने कहा कि सेलेक्टर्स गेंदबाजी के दूसरे विकल्पों पर भी नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, हार्दिक अपनी बॉलिंग पर भी काम कर रहे हैं, खासतौर पर एक्शन और इन-स्विंगर्स पर ताकि बिना स्पीड कम किए ज्यादा असरदार गेंदबाजी कर सकें. यही वजह है कि हाल के T20 मैचों में उन्हें नई गेंद से भी जिम्मेदारी दी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ