Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे के मुकाबले में पिंक आर्मी ने 6 रन से बाजी मार ली है. वहीं मेजबान टीम को इस सीजन में बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा. रियान पराग एंड कंपनी के जीत के हीरो तुषार पांडे साबित हुए जिन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए फिसलता हुआ मैच अपनी टीम के फेवर में कर लिया.
राजस्थान रॉयल्स की शानदार बल्लेबाजी
पिंक आर्मी के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुए. ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 31 और यशस्वी जायस्वाल ने 55 रन बनाकर तेज शुरुआत दी. इसके बाद ध्रव जुरेल ने 42 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर मोटेरा में तूफान ला दिया. हालांकि बाकी किसी बल्लेबाज ने ज्यादा कमाल नहीं दिखाया लेकिन 20 ओवर में राजस्थान का स्कोर 210/6 तक पहुंच गया.गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने 2, वहीं मोहम्मद सिराज, अशोर शर्मा, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट हासिल हुआ.
गुजरात की कोशिशें बेकार
211 के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरुआत की, साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद कुशाग्र 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, फिर मैदान में सुदर्शन का तूफान देखने को मिला. उन्होंने 44 गेंदों में शानदार 73 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद टीम मुश्किल में आ गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. फिर राशिद खान ने 24 और कगिसो राबाद ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे की गेंदबाजी ने मेजबान टीम को 204/8 के स्कोर पर रोक दिया और इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी जीत दिलाई. गेंदबाजी में रवि बिश्नोई का भी जलवा देखने को मिला, उन्होंने जीटी के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया.
गुजराज टाइटंस की प्लेइंग 11: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (सी), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा.
गुजराज टाइटंस की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.