INDW A vs BANW A Final: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देखें भारत-बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला, कप्तान पर टिकी हैं नजरें 

INDW  A vs BANW A Final: एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 अब खत्म होने वाली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड बैकॉक में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर सभी फैंस की नज़रें टिकी हुई है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला कहां देख सकते हैं. 

INDW A vs BANW A Final

INDW A vs BANW A Final

INDW  A vs BANW A Final: इंडिया ए विमेंस टीम अब एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ए विमेंस टीम से भिड़ने वाली है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक इस टूर्नामेंट में अच्छा रहा है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले को सभी फैंस देखना चाहते हैं. ऐसे में उनका बड़ा सवाल ये है कि इस मुकाबले को कहां देख सकते हैं? टीम इंडिया के कप्तान राधा यादव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. 

विज्ञापन

कब और कहां देखें भारत-बांग्लादेश मुकाबला? 

इंडिया ए विमेंस टीम और बांग्लादेश ए विमेंस टीम के बीच खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड बैकॉक में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच का टॉस 12 बजे होने वाला है. इस मुकाबले को जियोहॉटस्टार पर नहीं देख सकते हैं. एशिया कप के होस्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं. ऐसे में टीवी पर इस मुकाबले को फैंस सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबले को सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस मुकाबले में सभी की नज़रें कप्तान राधा यादव पर टिकी हुई हैं. राधा ने अब तक गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं तनुजा कंवर ने भी अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है. जिसके कारण ही यूएई के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद भी भारत फाइनल में है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AUS W vs IND W: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत ने जीती टी-20 सीरीज, टीम इंडिया ने खत्म किया सूखा

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड 

इंडिया A विमेंस टीम: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनीस, राधा यादव (कप्तान), ममता मादिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काज़ी, नंदनी शर्मा, दीया यादव. 

विज्ञापन

बांग्लादेश A विमेंस टीम: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जन्नतुल फरदुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक, ताज नेहर. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ