---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

England vs New Zealand, 1st Test Live Streaming: इंग्लैंड के घर में चुनौती पेश करेगी न्यूजीलैंड, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

England vs New Zealand, 1st Test Live Streaming: न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 04 जून से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फैंस इस मैच में को लाइव कब और कहां देख पाएंगे.

---विज्ञापन---

England vs New Zealand, 1st Test Live Streaming: आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट खेलने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 04 जून से हो रही है. इंग्लैंड की मेजबानी में कीवी टीम किस तरह की प्रदर्शन कर पाएगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा. इंग्लैंड के लिए कप्तानी बेन स्टोक्स कर रहे हैं तो वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम के हाथों में होगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं.

ये भी पढ़िए- Pakistan vs Australia 3rd ODI Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

---विज्ञापन---

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला 04 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा तो इसके आधे घंटे पहले मैच का टॉस होगा.

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा. 

---विज्ञापन---

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट होगा तो वहीं ओटीटी पर मैच को देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. 

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जोश टोंग, ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डैरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़ाकरी फाउल्क्स, ब्लेयर टिकनर, विलियम ओ’रूर्क, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी

ये भी पढ़िए- दर्द में खेलकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन, स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2026 03:03 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola