दर्द में खेलकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन, स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Virat Kohli Injured during IPL 2026 Final: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई. वो चोटलि होकर अब अफगानिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी चोट को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है.

jacket - 2026-06-04T142433.033

Virat Kohli Injured during IPL 2026 Final: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. स्पोर्ट्स तक के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो आईपीएल 2026 का फाइनल खेलते हुए चोटिल हो गए थे. उनको डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर नाम की चोट लगी है. इस चोट को लेकर किए गए स्कैन में खुलासा हुआ है कि विराट कोहली दर्द में रहते हुए फाइनल में बल्लेबाजी कर रहे थे. फाइनल के मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द में खेलकर बनाया टीम को चैंपियन

आईपीएल 2026 के फाइनल में बल्लेबाजी करते हुए उनको चोट लगी थी. ये खुलासा उनके चैंपियन बनने के बाद हुआ है. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार विराट मैच के आखिरी पलों में परेशान नजर आ रहे थे. मैच के दौरान उनको दौड़ने में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उनको मेडिकल हेल्प भी लेनी पड़ी थी. मैच के दौरान रन भागते हुए उनको कई बार लंगड़ाते हुए देखा गया था. इस परेशानी के बाद भी कोहली ने टीम के लिए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को खिताब जिताया. विराट टीम के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.

कब हो पाएगी टीम इंडिया में वापसी?

विराट कोहली के लिए डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर एक बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वो सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से ही बाहर नहीं हुए हैं. इसके बाद होने वाले इंग्लैंड के दौरे पर भी संकट नजर आ रहा है. इस चोट को सही होने में 4 से लेकर 12 हफ्तों का समय लग सकता है तो वहीं कई मामलों में 5 महीने भी लग सकते हैं. ऐसे में जब तक बीसीसीआई की तरफ से उनकी मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी सामने नहीं आती है कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ