Pakistan vs Australia 3rd ODI Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

Pakistan vs Australia 3rd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. ये मुकाबला ये तय करेगा की सीरीज जीत की ट्रॉफी किस देश के पास रहेगी. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख पाएंगे.

PAK vs AUS.jpg

Pakistan vs Australia 3rd ODI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज के 2 मैच हो चुके हैं तो वहीं आखिरी मुकाबला 04 जून को होगा. इस सीरीज में अभी तक दोनों टीमों के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है. रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी तो वहीं लाहौर में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार वापसी की. इसी के साथ अब हर किसी की नजरें तीसरे और अंतिम मुकाबला पर बनी हुई हैं. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीरीज पर कब्जा कर लेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच का लाइव एक्शन आप कब और कहां देख सकते हैं. 

विज्ञापन

पाकिस्तान (Pakistan) vs ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 04 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत शाम 5 बजे से होगा तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान (Pakistan) vs ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये वनडे सीरीज 2 मैदानों पर हुई है. पहला मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर खेला गया था तो वहीं दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ था. तीसरा मैच भी अब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

पाकिस्तान (Pakistan) vs ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में किसी भी टीवी चैनल पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का प्रसारण उपलब्ध नहीं है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यूट्यूब चैनल ‘स्पोर्ट्स टीवी’ पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान (Pakistan) vs ऑस्ट्रेलिया (Australia) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया टीम: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टेनलेक, रिले मेरेडिथ, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नजीर, नसीम शाह, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, शमील हुसैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ