Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

किस पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम में ‘सैयद’ और ‘किरमानी’ दोनों शब्द आते हैं? 99% क्रिकेट फैंस के पास नहीं होगा जवाब!

Cricket Quiz: जब टीम इंडिया ने 1983 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, तब सैयद किरमानी ने उस ग्लोबल इवेंट में अहम रोल अदा किया था, लेकिन दुनिया में एक और क्रिकेटर हैं जिनका नाम इस महान खिलाड़ी से मिलता जुलता है.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Feb 5, 2026 11:55
Syed Kirmani

Which Pakistani Cricketer Has Both Words Syed and Kirmani In His Name: टीम इंडिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज सैयद किरमानी के नाम से भारत का बच्चा-बच्चा वाकिफ हैं. वो कपिल देव के साथ वर्ल्ड कप 1983 में चैंपियन टीम का हिस्सा थे. स्टंप के पीछे उनकी चुस्ती-फुर्ती देखते ही बनती थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक और क्रिकेटर हैं जिनके नाम में सैयद और किरमानी दोनों शब्द मौजूद हैं.

सैयद किरमानी के आंकड़े

सैयद किरमानी का जन्म 29 दिसंबर 1949 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 88 मैचों में शिरकत की थी, जिसमें उन्होंने 27.04 की एवरेज के साथ 2759 रन बनाए, इस दौरान उनके खाते में 2 शतक और 12 अर्धशतक आए, विकेट के पीछे उन्होंने 198 शिकार किए जिसमें 160 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल थें. वनडे क्रिकेट में भी किरमानी ने भारत के लिए अहम योगदान दिया, उन्होंने 49 मैचों में 48* हाईएस्ट स्कोर के साथ 373 रन बनाए, इसके अलावा विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने 27 कैच लपके और 9 स्टंपिंग की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘World T20’ कैसे हुआ ‘T20 World Cup’? जानिए नाम बदलने के पीछे ICC की क्या थी मंशा

किस खिलाड़ी के नाम में ‘सैयद’ और ‘किरमानी’ दोनों आते हैं?

अब आते हैं असली सवाल की तरफ, आप सोच रहे होंगे कि क्या कोई ऐसा इंटरनेशनल क्रिकेटर अब तक हुआ जिसके नाम में सैयद और किरमानी दोनों ही लफ्ज मौजूद हैं. ताज्जुब की बात ये है कि वो पाकिस्तान के बेहद मशहूर प्लेयर जहीर अब्बास हैं. उनका पूरा नाम ‘सैयद जहीर अब्बास किरमानी’ है, लेकिन आमतौर पर अपना फुल नेम नहीं लिखते थे.

---विज्ञापन---

सैयद किरमानी और जहीर अब्बास (फाइल फोटो)

जहीर अब्बास के आंकड़े

जहीर अब्बास का जन्म 24 जुलाई 1947 को ब्रिटिश इंडिया (मौजूदा पाकिस्तान) के सियालकोट में हुआ था. उन्होंने अपने मुल्क के लिए 78 टेस्ट मैचों में 44.79 की एवरेज से 5062 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 20 अर्धशतक अपने नाम किए. वनडे की बात करें तो उन्होंने 47.62 की औसत से 2572 रन अपने नाम किए. इस दौरान उनके नाम 7 सेंचुरी और 13 फिफ्टीज हुईं. उन्होंने 1985 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

First published on: Feb 05, 2026 11:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.