'World T20' कैसे हुआ 'T20 World Cup'? जानिए नाम बदलने के पीछे ICC की क्या थी मंशा

Why the ICC Rebrand World T20 As T20 World Cup: जिस टूर्नामेंट को आज आप टी-20 वर्ल्ड कप के नाम से जानते हैं, उसे कभी वर्ल्ड टी-20 के नाम से जाना जाता था, फिर ऐसा क्या हुआ कि आईसीसी को इस ग्लोबल इवेंट का नाम चेंज करना पड़ा?

T20 World Cup Logo

T20 World Cup Logo

Why the ICC Renamed World T20 As T20 World Cup: जब साल 2007 में पहली बार क्रिकेट सबसे छोटे फॉर्मेट का ग्लोबल टूर्नामेंट खेला गया था तब वो ‘वर्ल्ड टी-20’ कहलाता था, कई एडिशन तक ये सिलसिला चलता रहा, लेकिन 2020 में अचानक फैसला लिया गया कि अब से इस मेगा इवेंट का नाम ‘टी-20 वर्ल्ड कप’ होगा. ये नियम मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट में लागू होगा. काफी यंग क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल उठता होगा कि आखिर ये फैसला क्यों लिया गया, इसके पीछे की असल वजह क्या है? आइए आज हम इस सवाल का जवाब दे रहे हैं.

विज्ञापन

‘बेहतर प्रोफाइल’

नेम चेंज को लेकर आईसीसी ने कहा था कि नया नाम ग्लोबल स्टेज पर इवेंट की प्रोफाइल को बेहतर बनाएगा. गवर्निंग बॉडी के मुताबिक ये फैसला उसकी ग्लोबल क्रिकेट स्ट्रेटेजी के हिसाब से है. ये रणनीति टी20 क्रिकेट को गेम को ग्लोबलाइज़ करने और क्रिकेट के दूसरे बड़े फॉर्मेट्स के साथ उसकी अहमियत बढ़ाने के एक टूल के तौर पर देखती है.

विज्ञापन

‘स्ट्रक्चरल चेंजेज’

आईसीसी ने साफ किया था कि नाम बदलने से फॉर्मेट में स्ट्रक्चरल बदलाव भी दिखते हैं, जिसमें मेंबर देशों के बीच सभी टी-20 मैचों को इंटरनेशनल स्टेटस देना और सभी 100 से ज्यादा आईसीसी मेंबर्स के लिए एक रीजनल क्वालिफिकेशन पाथवे शुरू करना शामिल है.

विज्ञापन

‘तीनों फॉर्मेट में बराबरी’

50-ओवर के ग्लोबल इवेंट को पहले ही वर्ल्ड कप का नाम दिया जा चुका है और 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप शुरू हुई थी. आईसीसी ने कहा कि इस कदम से तीनों फॉर्मेट में बराबरी एनश्योर होगी और इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर में टी-20 इवेंट की जगह पक्की होगी.

विज्ञापन

टी-20 को भी अहमियत

इसे औपचारिक रूप से ‘वर्ल्ड कप’ का नाम देकर आईसीसी एक साफ मैसेज देना चाहता था कि टी-20 क्रिकेट अब कोई सेकेंडरी चीज नहीं है, बल्कि ये एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट है जिसे खेल के लिए ग्लोबल ग्रोथ, सबको शामिल करने और लंबे समय तक रेलेवंट बने रहने के लिए डिजाइन किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ