Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्रिकेटर्स के बाद अब कमेंटेटर भी दिखा रहे PSL को ठेंगा, पाकिस्तानी लीग को छोड़ IPL में शिफ्ट हुए ये दिग्गज

Nick Knight Left PSL: आईपीएल 2026 से तारीखें टकराने की वजह से कई क्रिकेटर्स पीएसएल छोड़ चुके हैं, अब ये सिलसिला ब्रॉडकास्टर्स तक भी पहुंच चुका है, पाकिस्तान सुपर लीग के एक कमेंटेटर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में शिफ्ट होने का फैसला किया है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 28, 2026 09:11
Nick Knight

Commentator Nick Knight Choose IPL over PSL: पहले खिलाड़ी IPL के लिए PSL छोड़ रहे थे, और अब ये ट्रेंड कमेंटेटर्स तक भी पहुंच गया है. इंग्लैंड के पूर्व ओपनर निक नाइट को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए ब्रॉडकास्टर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था, लेकिन अब उनका नाम आईपीएल 2026 की लिस्ट में आ गया है.

इस टीम का बनना था हिस्सा

निक नाइट को पीएसएल की उस ब्रॉडकास्टर्स की टीम का हिस्सा बनना था जिसमें कार्लोस ब्रैथवेट, लिसा स्थालेकर, जेपी डुमिनी, डोमिनिक कॉर्क, मार्क बुचर, मार्टिन गुप्टिल, ग्रेग ब्लीवेट और अथर अली खान शामिल थे, साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, रमीज राजा, आमिर सोहेल, उरूज मुमताज और बाजिद खान भी थे.

---विज्ञापन---

अब आईपीएल में करेंगे कमेंट्री

अब वो इयान बिशप, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, डैरेन गंगा, डैनी मॉरिसन और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे. इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि नाइट का नाम आईपीएल ब्रॉडकास्ट टीम में पीएसएल 2026 शुरू होने के ठीक एक दिन बाद आया. वहीं आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होनी है.

यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर के बेटे को विराट कोहली की टीम में मौका, RCB ने खोज निकाला 5.2 करोड़ का ‘नयाब हीरा’

---विज्ञापन---

इन खिलाड़ियों ने छोड़ा है पीएसएल

जहां तक उन खिलाड़ियों की बात है जिन्होंने आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ा है; वो हैं ब्लेसिंग मुजारबानी, दासुन शनाका और स्पेंसर जॉनसन. मुजारबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने चुना था, और अब उन्हें केकेआर ने खरीद लिया है. शनाका लाहौर के साथ थे और अब रासजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे. आखिर में स्पेंसर जॉनसन ने इस्लामाबाद के साथ करार किया था, और अब वह CSK के लिए खेलेंगे.

ऐसा क्यों हो रहा है?

ऐसा खास तौर से इसलिए हो रहा है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की तारीखें आपस में टकरा रही हैं. इसके अलावा, IPL के कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हो गए हैं, जिसकी वजह से ये बदलाव हुआ है. जाहिर सी बात है कोई भी खिलाड़ी या कमेंटेटर कैश रिच लीग को ही चुनना पसंद करेगा.

जियोहॉटस्टार के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल: आर अश्विन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे.

स्टार स्पोर्ट्स के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल: नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ, सबा करीम, दीप दासगुप्ता, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी, सुनील तनेजा.

अंग्रेजी कमेंट्री पैनल: एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन, एरोन फिंच, इयोन मोर्गन, माइकल क्लार्क, मिशेल मैक्लेनेगन, दीप दासगुप्ता, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनियल मॉरिसन, डेरेन गंगा, निक नाइट, ग्रीम स्वान, म्पुमेलो मबांगवा, साइमन कैटिच, मुरली कार्तिक, डब्ल्यूवी रमन, अंजुम चोपड़ा. अभिनव मुकुंद, एलन विल्किंस, केटी मार्टिन, रौनक कपूर.

First published on: Mar 28, 2026 09:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.