ट्रक ड्राइवर के बेटे को विराट कोहली की टीम में मौका, RCB ने खोज निकाला 5.2 करोड़ का 'नयाब हीरा'
Who is Mangesh Yadav: क्रिकेट क्रेजी नेशन में आईपीएल अनकैप्ड खिलाड़ियों के सपनों की नर्सरी साबित हुई है. पैसों से भरपूर इस टी20 लीग ने देश के कोने-कोने से ऐसे हीरे तराशे हैं, जिन्होंने गरीबी से उठकर अमीरी तक का सफर तय किया है. ये हीरो आम लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गए हैं, जिन्हें देखकर लोग उनकी तरह बनने की कोशिश करते हैं, उन में से एक हैं मंगेश यादव.

इंडियन प्रीमियर लीग के आने से कई ऐसे खिलाड़ी लाइमलाइट में आए हैं जिन्हें पहले फैंस और सिलेक्टर्स का रिकॉग्निशन मिलना आसान नहीं था. अब कई ऐसे क्रिकेटर्स अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं, जिन्हें ये सबकुछ नामुमकिन सा लगता था.
2 / 6आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम आरसबी ने यंग पेसर मंगेश यादव को रातों-रात करोड़पति बना दिया. कर्नाटक की इस टीम ने मध्य प्रदेश के इस तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पूरे 5.2 करोड़ रुपये खर्च किए
3 / 6मंगेश के पिता राम अवध एक मेहनती ट्रक ड्राइवर हैं. वो अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिन-रात, यहां तक कि भोर के समय भी, मुश्किल रास्तों पर ट्रक चलाते हुए कड़ी मेहनत करते थे. मंगेश ने भी अपने जीवन में अनगिनत मुश्किलों का सामना करते हुए ये मुकाम हासिल किया है.
4 / 6मंगेश ने अपने करियर की शुरुआत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घूम-घूमकर टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलकर की थी. इसी दौरान, वंडर क्रिकेट क्लब के हेड कोच फूलचंद शर्मा की नजर उन पर पड़ी. जब मंगेश ने क्रिकेट की औपचारिक दुनिया में कदम रखा, तो फूलचंद शर्मा ने 3 साल तक उनके हॉस्टल का खर्च उठाया.
5 / 6साल 2025 में हुई मध्य प्रदेश टी20 लीग में मंगेश का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. उन्होंने कुल 14 विकेट चटकाए और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2025-26) के लिए मध्य प्रदेश की टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने सिर्फ 2 मैचों में ही 3 विकेट लेकर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया.
6 / 6आईपीएल के ट्रायल के दौरान, आरसीबी के स्ट्रैटेजिक कोच दिनेश कार्तिक ने मंगेश की जमकर परीक्षा ली. मंगेश ने अपनी गेंदबाजी में दिखाए गए अनुशासन और कौशल से इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की काबिलियत पर दिल खोलकर पैसे खर्च करने का फैसला कर लिया.