फैंस के लिए बुरी खबर, दलीप ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेलेंगे केएल राहुल, तिलक वर्मा ने किया ऐलान
KL Rahul Not Playing Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल खेला जाने वाला है. इस मैच में केएल राहुल के खेलने की खबर सामने आ रही थी लेकिन अब तिलक वर्मा ने ऐलान किया है कि वह नहीं खेलेंगे.
केएल राहुल नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी फाइनल (Image: ANI)
---विज्ञापन---
KL Rahul Not Playing Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की भिड़ंत होने जा रही है. दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब दोनों ही खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी. दलीप ट्रॉफी का यह मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेलने का सुझाव दिया था. इसी वजह से केएल राहुल के साउथ जोन से खेलने की रिपोर्ट सामने आ रही थी. हालांकि, कप्तान तिलक वर्मा ने फैंस को बुरी खबर दी.
केएल राहुल को लेकर बुरी खबर
6 सितंबर से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में केएल राहुल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. पहले बताया जा रहा था कि मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल साउथ जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खेलेंगे. हालांकि, फाइनल से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने साफ कर दिया कि केएल राहुल उपलब्ध नहीं हैं. वह साउथ जोन के स्क्वाड के साथ नहीं जुड़े हैं.
---विज्ञापन---
केएल राहुल T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. उनकी अब टीम इंडिया की जर्सी में सीधा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी होगी. इस सीरीज के आयोजन में अभी कुछ हफ्तों का समय है. इसी वजह से केएल राहुल के पास खुद को मैच फिट रखने के लिए दलीप ट्रॉफी खेलने का सुनहरा मौका था लेकिन उन्होंने आराम करने का फैसला किया है.
🚨 BIG UPDATE ON KL RAHUL 🚨
– Tilak Varma confirms KL Rahul isn't there for the Duleep Trophy final. (Revsportz) pic.twitter.com/kZnwfvAmYK
देवदत्त पडिक्कल भी केएल राहुल की तरह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे. दोनों टेस्ट मैचों में पडिक्कल ने जोरदार प्रदर्शन किया. सवाल यह था कि केएल की तरह देवदत्त पडिक्कल भी आराम करेंगे या नहीं. तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि देवदत्त पडिक्कल फाइनल के लिए उपलब्ध हैं और स्क्वाड में शामिल हो गए हैं. पडिक्कल दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी नंबर 3 पर खेल सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा दलीप ट्रॉफी का फाइनल?
दलीप ट्रॉफी 2025-26 में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. चेन्नई में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के कप्तान (ईशान किशन और तिलक वर्मा) सुबह 9 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. बता दें कि BCCI ने इस मैच के लिए फ्री एंट्री रख दी है. ऐसे में मैच देखने के लिए फैंस को एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा.