स्मृति मंधाना के निशाने पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बन सकती हैं विराट के बाद T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी

Smriti Mandhana: महिला एशिया कप 2026 में आज (5 सितंबर) टीम इंडिया की टक्कर चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना अर्धशतक जड़कर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं. विराट कोहली के बाद वह भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन सकती हैं.

Rohit Sharma-Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना तोड़ सकती हैं रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड (PIC Credit - ANI)

IND W vs PAK W, Smriti Mandhana: महिला एशिया कप 2026 में आज यानी शनिवार, 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच में टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की नजरें पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर होगी.

विज्ञापन

मंधाना ने पिछले मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अब अगर पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहती है तो वह टी20I में रोहित का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकती है. जिसके बाद इस मामले में उनके आगे सिर्फ विराट कोहली रह जाएंगे.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना तोड़ सकती हैं रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं. मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में 64 गेंदों पर 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के जड़े. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 37वां 50+ स्कोर रहा. रोहित शर्मा ने भी टी20I में 37 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है. अब अगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मंधाना अर्धशतकीय पारी खेलती हैं तो वह हिटमैन को पीछे छोड़ देंगी. इसी के साथ वह भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी.

टी20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके रोहित ने अपने करियर में खेले 159 मैचों में 32 अर्धशतक और 5 शतक जड़े थे. वहीं, मंधाना अब तक खेले 173 टी20I मैचों में 35 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुकी हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली हैं नंबर-1 पर काबिज

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. विराट ने अपने टी20I करियर में भले ही सिर्फ एक शतक लगाया हो, लेकिन उन्होंने 38 अर्धशतकीय पारी खेली हैं. उनके नाम T20I में सबसे ज्यादा 39 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. अगर आज मंधाना अर्धशतक जड़ने में सफल रहती हैं तो वह कोहली से सिर्फ एक ही कदम पीछे रह जाएगी. बता दें कि, इस लिस्ट में महिला क्रिकेट से हरमनप्रीत कौर और शैफाली वर्मा भी शामिल हैं. दोनों अब तक 17-17 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुकी हैं.

T20I में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय

39 – विराट कोहली
37 – स्मृति मंधाना
37 – रोहित शर्मा
29 – सूर्यकुमार यादव
24 – केएल राहुल
19 – हरमनप्रीत कौर
19 – शैफाली वर्मा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत को लग रहा अफगानिस्तान से डर? टीम सिलेक्शन को लेकर अगरकर-BCCI पर श्रीकांत ने खड़े किए सवाल

पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना का शानदार रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले 11 टी20I मुकाबलों में 307 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. हाल ही में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था और 68 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में फैंस को आज भी उनसे पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी और धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ