'मेरी पत्नी वैभव सूर्यवंशी की वजह से क्रिकेट देख रही', पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट में कई झंडे गाड़ दिए हैं. लगातार वो अच्छा प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं. अब एक पूर्व क्रिकेटर ने उनकी खूब तारीफ की है. साथ ही साथ उन्होंने बड़ा खुलासा भी किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आया बड़ा बयान (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाड़ी हैं. 15 साल की उम्र में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. भारत की टी20 टीम में भी उनका डेब्यू हो चुका है. अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी है. छोटी से उम्र में वैभव ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है. पूर्व क्रिकेटर के श्रीकांत ने अब वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया. श्रीकांत ने कहा कि उनकी पत्नी भी सूर्यवंशी की मुरीद हो गई हैं और उनके लिए क्रिकेट देख रही है.

विज्ञापन

के श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान

के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की परफॉर्मेंस पर बात की. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर भी उन्होंने कमेंट किया. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्हें आगे के लिए और ज्यादा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्हें कभी भी पीछे मुड़कर कोई चीज नहीं बतानी चाहिए. अगर उन्हें सही ढंग से खिलाया जाए तो वो बड़े स्टार बन जाएंगे. वो टेस्ट क्रिकेट को अपना गौरव वापस दिला सकते हैं. उनकी वजह से ही सभी दलीप ट्रॉफी देख रहे हैं. मेरी पत्नी भी उनकी वजह से ही क्रिकेट देख रही हैं.”

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का सफर अभी तक बढ़िया रहा है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला. पहली पारी में वो सिर्फ 8 रन ही बना पाए. किसी को पता नहीं कि सूर्यवंशी तगड़ी गेंदबाजी भी कर सकते हैं. ईशान किशन ने उन्हें गेंद थमाई और उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट ले लिए. सेमीफाइनल में सूर्यवंशी ने तगड़ी बल्लेबाजी की. पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए. वो शतक बनाने से चूक गए. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने अपनी टीम के लिए 40 रनों की बहुत ही उपयोगी पारी खेली. सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

बड़े मैच में नज़र आएंगे वैभव सूर्यवंशी

6 सितंबर से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ईस्ट जोन की टक्कर साउथ जोन से होगी. ईस्ट जोन की तरफ से सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के ऊपर टिकी होंगी. इसके अलावा 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. वहां पर भी सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला है. उन्हें टीम में चुना गया है. अभिषेक शर्मा के साथ वो ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ