Duleep Trophy Final Live Streaming: फाइनल में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी समेत कई सितारे, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव
Duleep Trophy Final Live Streaming: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी समेत कई स्टार भारतीय खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
Duleep Trophy 2026 Final Live Streaming: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार, 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ईस्ट जोन की कप्तानी टीम इंडिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कर रहे हैं, जबकि साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है. वहीं, इस खिताबी भिड़ंत में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते नजर आएंगे. वैभव ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.
वैभव ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों मुकाबलों में कमाल का खेल दिखाया था. अब वह फाइनल में अपनी धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को खिताब जिताना चाहेंगे. दोनों टीमों में एक से बढ़कर खिलाड़ी मौजूद हैं और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं आप दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबल कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
फाइनल में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी!
ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. ईस्ट जोन की टीम 14 साल बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से जमकर गदर काटा था.
वैभव ने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 43 गेंदों पर 40 रन बनाए. इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे. अब फाइनल में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव पर टिकी होंगी, जो अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे.
---विज्ञापन---
Big match. Big stage 🔥
South Zone’s finals pedigree 🆚 East Zone’s hunt for glory 📊⚡
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खेलेंगे टीम इंडिया के ये सितारे
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय सितरों का जमवाड़ा देखने को मिलने वाला है. फाइनल में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, मोहम्मद शमी, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज और करुण नायर खेलते हुए नजर आएंगे. इन इंटरनेशनल खिलाड़ियों की मौजूदगी ने फाइनल मुकाबले को और भी खास बना दिया है.
कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच?
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार, 6 सितंबर से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 9 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. अगर ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव सूर्यवंशी 9.30 बजे से एक्शन में नजर आ सकते हैं.
---विज्ञापन---
कहां देख पाएंगे लाइव?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर किया जाएगा. इसके अलावा, फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी फाइनल मैच को लाइव देख सकते हैं. वहीं, जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर दलीप ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), विराट सिंह, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार.
हिंदी न्यूज़/खेल/Duleep Trophy Final Live Streaming: फाइनल में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी समेत कई सितारे, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.