भारत को लग रहा अफगानिस्तान से डर? टीम सिलेक्शन को लेकर अगरकर-BCCI पर श्रीकांत ने खड़े किए सवाल

Team India Selection: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. अब टीम सिलेक्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत ने कुछ बड़े सवाल खड़े किए हैं.

shreyas iyer team india

टीम इंडिया के सिलेक्शन से खुश नहीं पूर्व क्रिकेटर (Image: ANI)

Team India Selection: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. इस श्रृंखला के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपना मजबूत स्क्वाड उतारा है. जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और हर्षित राणा समेत कुछ बड़े खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो रही है. हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस सीरीज में खेलेंगे. हालांकि, टीम सिलेक्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत खुश नहीं हैं.

विज्ञापन

के श्रीकांत ने खड़े किए बड़े सवाल

के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर BCCI एवं चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के सामने सवाल खड़े किए. उनका मानना है कि अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने सीरीज हारने के डर से मजबूत टीम चुन ली. श्रीकांत ने कहा, ‘आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार के बाद चयनकर्ताओं ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत टीम चुनी. वह पूरी तैयारी के साथ उतर रहे हैं लेकिन यह गलती है.’

विज्ञापन

के श्रीकांत ने आगे कहा, ‘अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ आपको युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए था लेकिन आपने एक मजबूत टीम चुन ली. ऐसा लग रहा है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद उन्होंने मजबूरन यह फैसला लिया. यह स्क्वाड इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टीम जैसा ही लग रहा है.’

विज्ञापन

खिलाड़ियों की फिटनेस पर दागे सवाल

टीम इंडिया के स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. हालांकि, इन सभी का अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेना फिटनेस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगा. के श्रीकांत इस बात से खुश नहीं हैं कि खिलाड़ियों को फिटनेस साबित किए बिना चुना जा रहा है, जबकि उन्हें पहले अपनी मैच फिटनेस साबित करनी चाहिए. श्रीकांत ने कहा, ‘इन चारों ने अभी तक अपनी फिटनेस साबित नहीं की है. सब्जेक्ट टू फिटनेस का क्या अर्थ है?’

श्रीकांत ने बताया, ‘बेंगलुरु के CoE में आपको फिटनेस साबित करनी है? हर्षित राणा भी ऐसे ही इंग्लैंड गए थे और वहां उन्हें चोट आई. इसी वजह से मैच फिटनेस जरूरी है. किसी की क्षमता पर सवाल नहीं है. हर्षित राणा T20 में अच्छे गेंदबाज हैं और नीतीश कुमार रेड्डी भी बढ़िया खिलाड़ी हैं. हालांकि, उन्हें मैच फिटनेस साबित किए बिना चुनना सवाल खड़ा करता है.’

विज्ञापन

Source: Cheeky Cheeka

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ