'संजू सैमसन को कप्तान बनाओ...', CSK में बड़े बदलाव की उठी मांग, पूर्व क्रिकेटर सदगोपन रमेश के बयान ने मचाई हलचल

Sanju Samson: IPL 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर खिलाड़ी खेले. ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आए. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने संजू सैमसन को नया कप्तान बनाने की इच्छा जाहिर कर दी है.

sanju samson

संजू सैमसन को कप्तान बनाने की उठी मांग (Image; ANI)

Sanju Samson: संजू सैमसन IPL 2026 के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने. राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू ने कप्तानी की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर आए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन सीजन से CSK प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही है. इसी वजह से अब टीम में कुछ बड़े बदलाव की मांग उठ रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदगोपन रमेश ने संजू सैमसन को कप्तान बनाने की बात कहकर उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

विज्ञापन

‘संजू सैमसन को कप्तान बनाया जाना चाहिए…’

सदगोपन रमेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए CSK की लीडरशिप में बदलाव की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘CSK कप्तानी के लिए अलग-अलग विकल्पों की तलाश कर रही है और वह यह भी देख रही है कि किन-किन बदलावों की जरूरत है. संजू सैमसन को कप्तान बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वह शानदार टीम प्लेयर हैं. CSK की कप्तानी बदलनी चाहिए और अगर ऐसा होता है, तो उन्हें संजू सैमसन के बारे में जरूर गंभीरता से सोचना चाहिए.’

विज्ञापन

रमेश ने कहा, ‘संजू सैमसन ने IPL में 66 मैचों में कप्तानी की है और 33 में उन्हें जीत मिली है. उनका जीत प्रतिशत 50% है. उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम फाइनल तक पहुंची है. CSK को कुछ बदलाव करने की जरूरत है और सिर्फ संजू सैमसन को कप्तान बनाने से वह ट्रॉफी नहीं जीत जाएंगे. हालांकि, अगर वह कप्तान बदलते हैं, तो संजू सैमसन के बारे में सोचा जाना चाहिए.’

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट, तो अफगानिस्तान सीरीज में कौन लेगा उनकी जगह? प्रिंस यादव ही नहीं, ये 3 भी हैं दावेदार

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ का कप्तान के रूप में प्रदर्शन

ऋतुराज गायकवाड़ को 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया था. इसके बाद से गायकवाड़ ने 33 मैचों में CSK की कप्तानी की है, जिसमें से सिर्फ 14 में उन्हें जीत मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स को उनकी कप्तानी में 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनका जीत प्रतिशत मात्र 42.4% है.

ऋतुराज गायकवाड़ का IPL 2025 और 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. लगातार दो सीजन में 500 से अधिक रन बनाने के बाद IPL 2025 में गायकवाड़ ने 5 मैचों में हिस्सा लिया और सिर्फ 122 रन बनाए. IPL 2026 में भी ऋतुराज गायकवाड़ अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. उन्होंने 14 मैचों में हिस्सा लेते हुए 28.08 के औसत से 337 रन बनाए. वह सिर्फ दो अर्धशतक जड़ने में सफल हुए. साफ तौर पर गायकवाड़ के लिए बल्ले और कप्तानी, दोनों के लिहाज से पिछले दो सीजन अच्छे नहीं रहे हैं. अगर लीडरशिप में कोई बदलाव होता है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

Image: Instagram/rameshsadhagopan/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ