भारत के खिलाफ हार बढ़ा देगी पाकिस्तान की परेशानी, मंडरा रहा वुमेंस एशिया कप से बाहर होने का खतरा

Pakistan Semi-final Scenario: वुमेंस एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के लिए चीजें आसान नहीं होंगी. भारत के खिलाफ हार पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर सकती है. आइए पाकिस्तान के सेमीफाइनल के समीकरण पर एक नजर डालते हैं.

ind w vs pak w

एक हार पाकिस्तान को करा सकती है नुकसान (Image: ANI)

Pakistan Semi-final Scenario: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. दोनों टीमों के बीच सालों से क्रिकेट जगत में राइवलरी चल रही है. भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है और अब वह अपना यह रिकॉर्ड बेहतर करने के इरादे से उतरेगी. पाकिस्तान ने अब तक वुमेंस एशिया कप 2026 में एक मैच खेला है, जिसमें उन्हें जीत मिली है. भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन पाकिस्तान की जगह पक्की नहीं है. भारत के खिलाफ हार पाकिस्तान की एशिया कप में मुश्किलें बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत

भारतीय टीम ने वुमेंस एशिया कप 2026 में 2 मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है. उनका नेट रन रेट 5.775 का है और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. पाकिस्तान ने अब तक टूर्नामेंट में एक मैच खेला है और उन्हें जीत मिली है. अभी उनके दो मैच बचे हैं और उन्हें क्वालीफाई करने के लिए कम से कम एक जीत की सख्त जरूरत है. अगर पाकिस्तान ने भारत को इस महामुकाबले में हरा दिया, तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान को अगर इस बड़े मैच में हार का सामना करना पड़ा, तो उनके लिए आखिरी मैच एक तरह से ‘करो या मरो’ बन जाएगा. पाकिस्तान महिला टीम अगर भारत के खिलाफ हारती भी है, तो उन्हें नेट रन रेट का ध्यान रखना होगा. अगर भारत ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो पाकिस्तान का नेट रन रेट कम हो जाएगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान का अंतिम मुकाबला 7 सितंबर को हांगकांग से होगा. भारत के खिलाफ बड़े अंतर से हारने की स्थिति में हांगकांग के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी. पाकिस्तान को फिर हांगकांग के खिलाफ किसी भी हालत में मैच जीतना या छोटे अंतर से हारना होगा, वहीं हांगकांग का लक्ष्य बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा. T20I क्रिकेट में कुछ भी संभव है, ऐसे में पाकिस्तान को सतर्क होकर खेलने की जरूरत है. अगर वह भारत या हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें हार का अंतर कम रखना होगा.

वुमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1भारत220045.775
2पाकिस्तान110021.750
3थाइलैंड31202−2.050
4हांगकांग20200−3.575

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? शतक जड़कर तोड़ सकते हैं लुआन ड्रे प्रीटोरियस का नया रिकॉर्ड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ