अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? शतक जड़कर तोड़ सकते हैं लुआन ड्रे प्रीटोरियस का नया रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने हाल ही में शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया. वैभव सूर्यवंशी के पास अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं. अभी वह दलीप ट्रॉफी में व्यस्त हैं, लेकिन 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही T20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया के लिए अब तक वैभव का प्रदर्शन अच्छा रहा है. वह बड़े-बड़े स्कोर बनाने के लिए जाने जाते हैं. सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल की उम्र में डेब्यू करके कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. हाल ही में लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने शतक जड़कर नया कीर्तिमान बनाया. हालांकि, उनका यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी जल्द ही तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

लुआन ड्रे प्रीटोरियस के नाम जुड़ा खास रिकॉर्ड

लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ 52 गेंदों में जोरदार शतक जड़ा. यह उनके T20I करियर की पहली सेंचुरी रही. इसी के साथ वह फुल मेंबर टीमों के बीच शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 20 साल 161 दिन की उम्र में यह कारनामा करके अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने 2019 में 20 वर्ष और 337 दिन की उम्र में शतक लगाया था. खैर, अब प्रीटोरियस T20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह हमेशा ही बड़े-बड़े स्कोर बनाते हैं. सूर्यवंशी का T20I में सर्वाधिक स्कोर 81 रन का है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में बनाया था. सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे और वह बतौर ओपनर टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

विज्ञापन

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है. उनके बीच 15 सितंबर को दूसरा और 17 सितंबर को तीसरा T20I खेला जाएगा. वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और बड़ी-बड़ी पारियां खेलते आए हैं. वह IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में वैभव फिर से रनों की बारिश कर सकते हैं. इस बार वह शतक जड़कर इतिहास रच सकते हैं. वह T20I इतिहास में सेंचुरी ठोकने वाले सबसे युवा फुल मेंबर नेशन के खिलाड़ी बन सकते हैं.

सूर्यवंशी असल में लुआन ड्रे प्रीटोरियस से करीब 5 साल छोटे हैं. ऐसे में उनके पास साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पर्याप्त समय है लेकिन जिस तरह की फॉर्म में सूर्यवंशी हैं, वह अफगानिस्तान के खिलाफ ही T20I इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ