---विज्ञापन---

पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत बना नंबर 1, एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

Asian Legends League Points Table: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट में नंबर 1 बन गई है. आइए All T20 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Asian Legends League Points Table: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट में एशिया के पूर्व क्रिकेटर्स खेलते हुए नजर आते हैं. इसके दूसरे सीजन में भारत की फ्रेंचाइजी ने अब तक कमाल किया है. अभिषेक जलोटा की कप्तानी में इंडियन रॉयल्स ने हाल ही में पाकिस्तान पैंथर्स को हराया. इस जीत के साथ भारतीय फ्रेंचाइजी को पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा हुआ और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए, वहीं पाकिस्तान का प्रतियोगिता में बुरा हाल है.

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1इंडियन रॉयल्स220004+1.032
2श्रीलंकन लायंस220004+0.450
3एशियन स्टार्स210013+4.250
4अफगानिस्तान पठान्स201011-0.750
5बांग्लादेश टाइगर्स202000-0.550
6पाकिस्तान पैंथर्स202000-2.767

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह थे ‘फिट’, फिर भी अचानक क्यों हुए श्रीलंका दौरे से बाहर? सामने आई असली वजह!

---विज्ञापन---

इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

2 अगस्त को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में मैच खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. पैंथर्स के लिए इमरान नाजिर ने 47 रन, इबरार हुसैन ने 39 रन और तौफीक उम्र ने 39 रन बनाए. भारत की ओर से शादाब जकाती और सुबोथ भाटी ने 2-2 विकेट झटके.

इंडियन रॉयल्स की ओर से अभिषेक जलोटा ने 30 रन, ऋषि धवन ने 50 रन और सुबोथ भाटी ने 46 रन की शानदार पारी खेली. भारतीय फ्रेंचाइजी ने 17.3 ओवरों में ही 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और जीत दर्ज की. यह भारत की टूर्नामेंट में दूसरी जीत रही और बेहतर नेट रन रेट के कारण वह पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 बन गए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: चोट के चलते श्रीलंका दौरे पर नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, बढ़ रही गिल-गंभीर की टेंशन!

First published on: Aug 03, 2026 09:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola