IND vs SL: चोट के चलते श्रीलंका दौरे पर नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, बढ़ रही गिल-गंभीर की टेंशन!
IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम चोटों से प्रभावित रही है. कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का चयन चोटिल होने के कारण नहीं हुआ, वहीं एक दिग्गज गेंदबाज सीरीज से बाहर हो गया. आइए चार चोटिल खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हिसाब से टीम इंडिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. भारत को हर हालत में दोनों मैच जीतने की जरूरत है. हालांकि, चोट टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशानी रही है. टेस्ट टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ी चोटिल होने के कारण स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन पाए, वहीं कुछ सीरीज से बाहर हो चुके हैं. आइए चार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो चोट के चलते श्रीलंका दौरे पर नहीं खेलेंगे. (Image: ANI)
जसप्रीत बुमराह
2 / 6जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच मिस करने के बाद फैंस बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में देखकर बेहद खुश थे. हालांकि, बाएं घुटने में चोट के कारण जसप्रीत सीरीज से बाहर हो गए हैं. (Image:ANI)
हर्षित राणा
3 / 6हर्षित राणा भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं लेकिन चोटिल होने के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और उन्हें ठीक होने में कम से कम चार महीने लगेंगे. (Image: ANI)
नीतीश कुमार रेड्डी
4 / 6नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बन गए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रेड्डी को चोट लगी, जिस वजह से वह इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं बने और अब श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे. (Image: ANI)
वॉशिंगटन सुंदर
5 / 6वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर पैर में चोट आई थी, जिस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. वह भारतीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं और रिकवरी के आधार पर दूसरे मुकाबले में उनके हिस्सा लेने को लेकर फैसला किया जाएगा. (Image: ANI)
कौन लेगा बुमराह की जगह?
6 / 6जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं और अब चयनकर्ता जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकिब नबी, बुमराह की जगह लेने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं. (Image: ANI)