हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हम फाइनल खेलेंगे', इस टीम के ओपनर का बड़ा दावा, भारत-पाक से टक्कर पर कही ये बात

Asia Cup 2025: यूएई में एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर है. सुपर 4 की जंग शुरू हो गई है और बांग्लादेश टीम ने पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीत भी लिया है. इस जीत के बाद टीम के एक युवा खिलाड़ी ने दावा किया है कि बांग्लादेश फाइनल खेलेगा. भारत-पाकिस्तान से होने वाली टक्कर पर भी उसने अपनी बात कही.

विज्ञापन
SL vs vs BAN, Saif Hassan

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में 2 टीमें कौन सी एंट्री मारेंगी? इस सवाल का जवाब सुपर 4 की जंग के बाद मिल पाएगा, लेकिन इससे पहले ही एक टीम के स्टार ओपनर ने दावा कर दिया है कि वो फाइनल जरूर खेलेंगे. यह वही खिलाड़ी है, जिसने सुपर 4 में पहला मैच जीतकर फाइनल में जाने का दावा मजबूत किया है. मैच में उसने 45 बॉल पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 61 रन कूटे और मैच के बाद टूर्नामेंट में आगे के सफर पर बड़ी बात कह दी.

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश टीम के स्टार ओपनर सैफ हसन हैं, जिन्होंने सुपर 4 के पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ कमाल की बैटिंग की और टीम को 4 विकेट दिलाने में अहम रोल अदा किया.

सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश ने शानदार जीत के साथ आगाज किया. उसने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दमदार वापसी की. इस जीत में सलामी बल्लेबाज सैफ हसन (61 रन) और तौहीद हृदय (58 रन) की आतिशी पारियों का अहम योगदान रहा. मैच के बाद सैफ हसन ने कहा ‘हमें पूरा भरोसा है कि हम फाइनल तक पहुंचेंगे. टीम में आने से पहले ही सबका विश्वास था कि हम फाइनल खेलेंगे. अब हमारा ध्यान सिर्फ अगले मैच पर है. पहले भारत और फिर पाकिस्तान से मुकाबला है और हम वही फोकस करेंगे.’

विज्ञापन

दाएं हाथ के युवा ओपनर सैफ ने बताया कि तंजिद तमीम के शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने और कप्तान लिटन दास (23) ने मिलकर काउंटर अटैक की रणनीति बनाई. बाद में हसन और हृदय की 54 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. मैच में श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 168 रन किए थे, इस टारगेट को बांग्लादेश ने 1 बॉल बाकी रहते हुए चेज कर दिया.

दुबई के मैदान पर हुए इस मुकाबले में पहले पहले गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान ने कमाल किया और अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए. बाद में सैफ ने बल्ले से जलवा दिखाया. उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान की तारीफ में कहा ‘मुस्तफिजुर भाई वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं, जब भी टीम मुश्किल में होती है, वे आकर विकेट दिलाते हैं.

विज्ञापन

कैसे फाइनल खेल सकता है बांग्लादेश

सुपर 4 में बांग्लादेश ने जीत के साथ 2 अंक हासिल कर लिए हैं. इस स्टेज में चार टीमों को 3-3 मैच खेलना है. आखिर में जो भी 2 टीम टॉप पर रहेंगी. वो फाइनल खेलेंगी. बांग्लादेश पहली जीत के साथ नंबर 1 पर है. अभी उसे बचे हुए दो मैचों में भारत और पाकिस्तान से भिड़ना है. 25 सितंबर को उसे भारत से भिड़ना होगा, जबकि 25 को पाकिस्तान से खेलना है. दोनों मैच जीतने पर वो फाइनल खेलेगी, जबकि एक हार और एक जीत की स्थिति में भी उसके फाइनल में जाने के चांस रहेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फ्री में यहां देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, एक क्लिक में जानें

विज्ञापन

ND vs PAK: इस ‘मास्टरप्लान’ के साथ जीत के सपने देख रहा पाकिस्तान, मैच से पहले उठाया बड़ा कदम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola