Watch IND vs PAK Match for Free

IND vs PAK: फ्री में यहां देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, एक क्लिक में जानें

Watch IND vs PAK Free: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज बड़ा मैच होने वाला है. टीम इंडिया अपने सभी मैच जीतकर सुपर 4 में आई है और वो यहां भी बढ़िया तरह से शुरुआत करना चाहेंगे. फैंस भी इस मुकाबले के लिए उत्साहित हैं और फ्री में लाइव एक्शन का आनंद लेना चाहते हैं. अब एक चैनल सामने आया है, जिसपर ये मैच फ्री में आएगा.

IND vs PAK, Free Channel to Watch: भारत और पाकिस्तान के बीच आज सुपर 4 में भिड़ंत होने वाली है. दोनों ने एशिया कप के ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे का सामना किया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली थी और अब वो दोबारा आमने-सामने होंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले इस महामुकाबले का आनंद फैंस लेना चाहेंगे. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ये मैच लाइव आएगा लेकिन कई लोग फ्री में दोनों टीमों के बीच मैच देखना चाहते हैं. मुफ्त में देखने के लिए एक बढ़िया तरीका है.

विज्ञापन

फ्री में कैसे देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच आज का मैच सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर लाइव आएगा. इसके अलावा ऑनलाइन सोनी लिव ऐप और फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं. इन जगहों पर पैसे खर्च करके सब्सक्रिप्शन लेना होगा। फ्री में ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा. कई फैंस की शिकायत थी कि फ्री में वो भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं देख पा रहे हैं. हालांकि, अब डीडी स्पोर्ट्स पर इस महामुकाबले का आप आनंद उठा सकते हैं. भारतीय टीम एक बार फिर पाक को पराजित कर सकती है. पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखिए…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ