AFG vs SL: आईसीसी की तरफ से इस समय टी20 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है और इसी के बीच में अफगानिस्तान की तरफ से नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 टी20 तो वहीं 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगा. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका की मेजबानी कर रही है. इस सीरीज के सभी मैच शाहजहां, दुबई में खेले जाएंगे. इस सीरीज की शुरुआत 13 मार्च को होगी तो वहीं दौरे का आखिरी मैच 25 मार्च को खेला जाएगा.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साझा की जानकारी
श्रीलंका के साथ होने वाली इस सीरीज की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ये दूसरी सीरीज होगी. इससे पहले टी20 फॉर्मेट में साल 2024 में दोनों का सामना हो चुका है. इस दौरे पर पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज होगी तो वहीं इसके बाद 20 मार्च से वनडे सीरीज का आगाज होगा. अभी तक इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है.
AFG vs SL T20I सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | वेन्यू |
|---|---|---|
| 13 मार्च | पहला टी20 – अफगानिस्तान vs श्रीलंका | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
| 15 मार्च | दूसरा टी20 – अफगानिस्तान vs श्रीलंका | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
| 17 मार्च | तीसरा टी20 – अफगानिस्तान vs श्रीलंका | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
AFG vs SL ODI सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | वेन्यू |
| 20 मार्च | पहला वनडे – अफगानिस्तान vs श्रीलंका | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 22 मार्च | दूसरा वनडे – अफगानिस्तान vs श्रीलंका | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 25 मार्च | तीसरा वनडे – अफगानिस्तान vs श्रीलंका | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
टी20 विश्व कप पर श्रीलंका की नजरें
टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो वहीं श्रीलंका ने शानदार अंदाज में खेलते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है. हालांकि, टीम को अपने पहले सुपर 8 के मैच में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका की नजरें फिलहाल बाकी मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगा.
ये भी पढ़िए- ICC ने किया वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर










