ICC ने किया वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर
ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी की तरफ से इंग्लैंड में होने वाले वुमेन्स टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान को एक बार फिर से एक ही ग्रुप में जगह दी गई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कब खेला जाएगा महामुकाबला आइए आपको भी बताते हैं.
ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी की तरफ से इस साल के सबसे बड़े इवेंट टी20 मेन्स विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में चल रहा है. इसी बीच ग्लोबल गवर्निंग बॉडी की तरफ से फैंस के बड़ी खुशखबरी दे दी है. आईसीसी ने वुमेन्स टी20 विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. इस बार वुमेन्स टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल मैच में 5 जुलाई को खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है.
विज्ञापन
एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इतिहास रचने के लिए उतरेगी. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा. भारत को एक मुश्किल ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के साथ इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को जगह मिली है.
विज्ञापन
वुमेन्स टी20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल
तारीख
मैच
वेन्यू
12 जून 2026
इंग्लैंड vs श्रीलंका
एजबेस्टन
13 जून 2026
स्कॉटलैंड vs आयरलैंड
ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
13 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका
ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
13 जून 2026
वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड
हैम्पशायर बाउल
14 जून 2026
बांग्लादेश vs नीदरलैंड्स
एजबेस्टन
14 जून 2026
भारत vs पाकिस्तान
एजबेस्टन
16 जून 2026
न्यूजीलैंड vs श्रीलंका
हैम्पशायर बाउल
16 जून 2026
इंग्लैंड vs आयरलैंड
हैम्पशायर बाउल
17 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश
हेडिंग्ले
17 जून 2026
भारत vs नीदरलैंड्स
हेडिंग्ले
17 जून 2026
साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान
एजबेस्टन
18 जून 2026
वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड
हेडिंग्ले
19 जून 2026
न्यूजीलैंड vs आयरलैंड
हैम्पशायर बाउल
20 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स
हैम्पशायर बाउल
20 जून 2026
पाकिस्तान vs बांग्लादेश
हैम्पशायर बाउल
20 जून 2026
इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड
हेडिंग्ले
21 जून 2026
वेस्टइंडीज vs श्रीलंका
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
21 जून 2026
साउथ अफ्रीका vs भारत
ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
23 जून 2026
न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
23 जून 2026
श्रीलंका vs आयरलैंड
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
23 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान
हेडिंग्ले
24 जून 2026
इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
25 जून 2026
भारत vs बांग्लादेश
ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
25 जून 2026
साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड्स
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
26 जून 2026
श्रीलंका vs स्कॉटलैंड
ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
27 जून 2026
पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून 2026
वेस्टइंडीज vs आयरलैंड
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून 2026
भारत vs न्यूजीलैंड
द ओवल
28 जून 2026
साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
28 जून 2026
ऑस्ट्रेलिया vs भारत
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
नॉकआउट मैचों का शेड्यूल
तारीख
मैच
वेन्यू
30 जून 2026
सेमीफाइनल 1
द ओवल
2 जुलाई 2026
सेमीफाइनल 2
द ओवल
5 जुलाई 2026
फाइनल
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स