T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के हाथों डबल सुपर ओवर मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ये हार अफगानिस्तान की टीम को काफी चुभने वाली है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी को भी इस मैच में अंपायर से भिड़ना भारी पड़ गया है. उनके ऊपर आईसीसी की तरफ से भारी जुर्माना लगाया गया है. लक्ष्य का पीछा कर रही अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे मोहम्मद नबी लुंगी एनगिडी के रिस्टबैंड को लेकर अंपायर से लंबे समय तक बहस करते हुए नजर आए थे. इसी के चलते आईसीसी ने उनको दोषी करार दिया है और उनके ऊपर जुर्माना लगा दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.
Mohammad Nabi has been fined 15 per cent of his match fee and has received a demerit point for a level 1 breach of the ICC Code of Conduct.
The breach – of Article 2.4 – relates to "Disobeying an Umpire’s instruction during an International Match.”
Nabi engaged in a prolonged… pic.twitter.com/jMiHWvKYth---विज्ञापन---— Cricbuzz (@cricbuzz) February 12, 2026
15 फीसदी मैच फीस का हुआ नुकसान
आईसीसी की तरफ से की गई इस कार्रवाई के तहत मोहम्मद नबी के ऊपर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. उन्हें अंपायर के साथ बहस करना आर्थिक रूप से भारी पड़ा है. अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में मोहम्मद नबी बल्लेबाजी कर रहे थे तभी साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी करने के लिए लुंगी एनगिडी आए. उन्होंने हाथ में रिस्टबैंड पहने हुए थे, जिससे नबी को बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही थी. इसको लेकर उन्होंने अंपायरों से बात की लेकिन बात नहीं माने जाने पर वो उनसे बहस करते हुए दिखे.
नबी को मिला एक डिमेरिट अंक
आईसीसी की तरफ से मोहम्मद नबी की इस हरकत के लिए एक डिमेरिट अंक दिया गया है. उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करने के लिए ये सजा सुनाई गई है. नबी की तरफ से इस अपराध को स्वीकार कर लिया गया है, ऐसे में अब इस मामले में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है. अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ ये मुकाबला डबल सुपर ओवर तक पहुंचा जहां अफगानी टीम को अंतिम गेंद पर 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.










