6,0,4,4,4,4, आयुष म्हात्रे ने बना डाली प्रफुल्ल हिंगे की 'रेल', बेरहमी से कुटाई कर तेज गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे!

IPL 2026: आईपीएल 2026 में हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे के ओवर में शानदार प्रदर्शन किया. अब आयुष की बल्लेबाजी चर्चा में है. उन्होंने हिंगे के ओवर में खूब रन बटोरे.

Cricket News - 2026-04-18T222518.745

आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 194 रन लगाए हैं. हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे ने बल्लेबाजी में महफिल लूटी. उन्होंने हैदराबाद के स्टार गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के ओवर में जमकर रन बनाए. हिंगे ने अपने पिछले मैच में कमाल किया था. लेकिन आयुष ने उनकी हवा निकाल दी.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे ने किया कमाल

हैदराबाद की ओर से तीसरा ओवर करने आए प्रफुल्ल हिंगे को आयुष म्हात्रे ने निशाना बनाया. उन्होंने तीसरे ओवर में 22 रन बनाए. प्रफुल्ल ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी. इसके बाद प्रफुल्ल ने डॉट गेंद फेंकी. फिर आखिरी चार गेंदों में आयुष ने लगातार 4 चौके जड़े. इस तरह आयुष ने प्रफुल्ल के ओवर में खूब रन बटोरे.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्रफुल्ल ने शानदार प्रदर्शन किया था और अपने पहले ओवर में तीन विकेट लिए थे. उन्होंने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 34 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया था. इस मैच के जरिए प्रफुल्ल चर्चा में आए थे. लेकिन अगले ही मैच में आयुष ने उन्हें अर्श से फर्श पर ला दिया.

इन बल्लेबाजों ने किया प्रभावित

हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया था. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी. वहीं, सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. हालांकि वह अर्धशतक नहीं बना सके और आउट हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ