हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Money Vastu Tips: जॉब में मिलेगा प्रमोशन, दूर होगा धन संकट; होली से पहले घर के मेन गेट पर लगाएं ये चीज!

Money Vastu Tips: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली से पहले यदि घर के मुख्य द्वार पर कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इन उपायों से आप जॉब में प्रमोशन और धन की तंगी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

Money Vastu Tips: हिन्दू वर्ष में होली का त्योहार दो पहलुओं को एक साथ उजागर करता है। पहला तो यह कि यह पर्व हिन्दू साल का एक सबसे बड़ा और अंतिम पर्व है। दूसरा यह ही यह मौसम बदलने के साथ नए साल के आने का आगाज करता है। इसलिए होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह नए अवसरों और सकारात्मक ऊर्जा को जीवन में लाने का भी अवसर होता है। इस बार होली का त्योहार शुक्रवार 14 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी।

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली से पहले यदि घर के मुख्य द्वार पर कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है, आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और करियर में उन्नति के योग बनते हैं। अगर आप प्रमोशन चाहते हैं, धन की तंगी से बचना चाहते हैं, या व्यापार में वृद्धि चाहते हैं, तो होली से पहले घर के मेन गेट पर कुछ शुभ चीजें लगाने से लाभ मिल सकता है। इससे आपका जीवन खुशहाल और समृद्ध होगा। आइए जानते हैं, ये शुभ चीजें क्या हैं?

ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली से पहले घर में रख दें ये 5 चीजें, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!

विज्ञापन

आम या अशोक के पत्तों का तोरण

आम और अशोक के पत्तों को वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं और घर में सुख-शांति बनाए रखते हैं। होली से पहले घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाने से करियर और धन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है।

हल्दी और कुमकुम का स्वास्तिक

स्वास्तिक को सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है। होली से पहले घर के मेन गेट पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह कार्यक्षेत्र में उन्नति और धन आगमन के योग बनाता है।

विज्ञापन

लाल रंग का बंदनवार या मौली धागा

लाल रंग को ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मुख्य द्वार पर लाल रंग का बंदनवार या मौली धागा बांधने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह प्रमोशन और धन लाभ के लिए विशेष लाभकारी होता है।

गंगा जल और गौमूत्र से मुख्य द्वार की शुद्धि

होली से पहले घर के मेन गेट पर गंगा जल और गौमूत्र का छिड़काव करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक तंगी समाप्त होती है। जो लोग जॉब में प्रमोशन चाहते हैं, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

मुख्य द्वार पर चांदी का सिक्का या गुड़हल का फूल

चांदी को चंद्रमा और लक्ष्मी से जोड़ा जाता है, जो धन और समृद्धि का कारक है। होली से पहले घर के मुख्य द्वार पर चांदी का सिक्का लगाने या गुड़हल के फूलों की माला लगाने से धन संबंधी कष्ट दूर होते हैं।

लक्ष्मी चरण पादुका और श्रीयंत्र

होली से पहले मुख्य द्वार के दोनों ओर लक्ष्मी चरण पादुका लगाएं। दरवाजे के ऊपर श्रीयंत्र लगाने से घर में धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और व्यापार में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Most Romantic Zodiac Signs: डेटिंग के लिए ये 5 राशियां होती हैं सबसे रोमांटिक, इनसे जुड़ने के लिए तरसते हैं लोग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola