Hanuman Ji Puja: मंगलवार के साथ ही शनिवार को क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा

Hanuman Ji Puja: हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही शनिवार को बजरंगबली की पूजा करना शुभ होता है. आइये इसके पीछे के धार्मिक कारण के बारे में जानते हैं.

HANUMAN JI.jpg

शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष से राहत मिलती है. (Photo Credit - AI)

Hanuman Ji Puja: हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना जाता है. हनुमान जी की पूजा के लिए शनिवार का दिन शुभ क्यों हैं? इसके पीछे क्या कारण है बहुत ही कम लोग जानते हैं. मंगलवार के दिन को हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म मंगलवार के दिन माना जाता है. ऐसे में इस दिन उनकी भक्ति करना बेहद अच्छा होता है.

विज्ञापन

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा

हनुमान जी को कलयुग का देवता माना जाता है. कलयुग में हनुमान जी की बहुत पूजा की जाती है. हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास है. मगंलवार के दिन हनुमान मंदिरों पर भक्तों की खूब भीड़ लगती है. मंगलवार का दिन हनुमान जी का जन्म दिवस माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा को मंगलवार के दिन हुआ था. इसके अलावा कई स्थानों पर कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को हनुमान जी का जन्म दिवस माना जाता है.

विज्ञापन

हनुमान जी की पूजा के लिए शनिवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा को समर्पित होता है. इसको लेकर अधिकांश लोगों को पता है. इसके अलावा शनिवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है. कम ही लोग इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं. बता दें कि, शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का संबंध शनिदेव से जुड़ा है. शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि दोष से राहत मिलती है.

विज्ञापन

शनिवार को हनुमान जी की पूजा क्यों?

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा को लेकर एक पौराणिक कथा है. इस पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी के लंका जाने पर उन्हें वहां शनिदेव मिले थे. बता दें कि, रावण ने शनिदेव को अपनी कैद में रखा हुआ था. हनुमान जी ने लंका के बंदी गृह में शनिदेव को बुरी स्थिति में देखा. इसके बाद उन्होंने शनिदेव को रावण की कैद से छुड़ाया और उन्हें कष्टों से मुक्त किया. शनिदेव ने हनुमान जी को वरदान दिया कि, जो भक्त सच्ची श्रद्धा से हनुमान जी की भक्ति करेगा. उसे शनि दोष परेशान नहीं करेंगे. इसी कारण शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा पढ़ने का महत्व है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथा पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ