Kaalchakra: कष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय बताएंगे उपाय, बनेंगे बिगड़े काम
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी से जुड़े उपायों को कर सकते हैं. नवरात्रि में इन उपायों को करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
शारदीय नवरात्रि से जुड़े इन उपायों को करने से लाभ मिलेगा. (Photo Credit - AI)
Kaalchakra Today 14 October 2026: आज 14 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज नवरात्रि का चौथा दिन है. आज मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना का विधान है. नवरात्रि के चौथे दिन आप कई उपायों को करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. देवी दुर्गा की अराधना से जीवन से कष्ट दूर होंगे. आज मां विंध्यवासिनी की पूजा और उपायों के बारे में जानेंगे. इससे आपको लाभ मिल सकता है. आप इसके बारे में आज के कालचक्र में जान सकते हैं.
विज्ञापन
आज चतुर्थी तिथि का समापन रात को 1 बजकर 13 मिनट पर होगा. इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी. आज अनुराधा नक्षत्र रहेगा. आयुष्मान् और सौभाग्य योग बन रहा है. इसके साथ ही वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. आज का दिशा शूल उत्तर रहने वाला है. आज राहुकाल, यमगण्ड और गुलिक काल रहेगा. आज के कालचक्र में आप मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना और उपायों के बारे में जानेंगे.
आपको विशेष कृपा प्राप्ति के लिए मां विंध्यावासिनी की नौ बार परिक्रमा करनी चाहिए. संतान प्राप्ति के लिए मां विंध्यावासिनी की 9 बार परिक्रमा करने से आपको लाभ होगा. यह एक परिक्रमा करीब 8 से 10 किलोमीटर की है. इनकी परिक्रमा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में की जाती है. आप नवरात्रि में विंध्याचल में ठहर कर इस उपाय को कर सकते हैं. 9 बार परिक्रमा से संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ण होगी. मां के आशीर्वाद से तेजस्वी और दीर्घायु संतान देती हैं.
विज्ञापन
त्रिकोण परिक्रमा विंध्याचल
उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की त्रिकोण परिक्रमा से विशेष लाभ मिलता है. 108 बार त्रिकोण परिक्रमा करने से मां विंध्यवासिनी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस त्रिकोण परिक्रमा को करना बहुत ही मुश्किल है. इसे करने में कई बाधाएं आ सकती हैं. कर्ज से मुक्ति के लिए नवार्ण मंत्र का जाप करते हुए 7 त्रिकोण परिक्रमा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके ऊपर का कर्ज खत्म होगा. मां विंध्यवासिनी की पूजा और उनसे जुड़े उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी.
आज के कालचक्र में आप मां विंध्यवासिनी से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं. इन उपायों को करने से जीवन सुखमय होगा. इसके बारे में जानने के लिए आज का कालचक्र का वीडियो देखें.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.