Shardiya Navratri 2025: कन्या पूजन के दिन भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नौ दिनों की पूजा हो जाएगी विफल

Shardiya Navratri 2025: कन्या पूजन के अवसर पर आप भूलकर भी इन गलतियों को न करें. इन गलतियों को करने से आपको व्रत और पूजा का कोई फल नहीं मिलेगा.

Shardiya Navratri 2025

Credit- Social Media

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है. नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाएगा. कन्या पूजन के दिन भक्त नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराते हैं. आप कन्या पूजन कर रहे हैं तो इनके नियमों के बारे में जान लें. कन्या पूजन के दिन एक छोटी सी गलती करने से आपको व्रत करने का फल नहीं मिलेगा. आइये आपको कन्या पूजन के नियमों के बारे में बताते हैं, कन्या पूजन में आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

कन्या पूजन के दौरान न करें ऐसी गलतियां

  • स्वच्छ स्थान पर कराएं भोजन

कन्याओं को आप जिस स्थान पर बैठाकर भोजन करा रहे हैं वह स्थान साफ और स्वच्छ होना चाहिए. साफ स्थान पर कन्याओं को बैठाकर भोजन कराएं. इससे पहले कन्याओं के चरणों को धोएं.

विज्ञापन
  • सात्विक भोजन

कन्या को हमेशा सात्विक भोजन कराना चाहिए. खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. खाने में हलवा, पूरी, चने और सब्जी बनाएं और कन्याओं और बालक को सम्मान के साथ खिलाएं.

विज्ञापन
  • न करें अपमान

कन्या पूजन के दौरान छोटे बालक कई बार शरारत करते हैं लेकिन कभी इनका अपमान नहीं करना चाहिए. कन्या और बालक के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए. बच्चों पर क्रोध न करें, शांत और प्रेमपूर्ण रहें.

विज्ञापन
  • काले कपड़े न पहनें

कन्या पूजन के दौरान आपको काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए. इसके साथ ही काले वस्त्र कन्याओं को गिफ्ट में नहीं देने चाहिए, काले वस्त्र अशुभ माने जाते हैं आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.

  • दक्षिणा अवश्य दें

कन्या पूजन के बाद दक्षिणा अवश्य दें. आप दक्षिणा के साथ ही उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं. अगर आप कन्या को दक्षिणा नहीं देते हैं तो कन्या पूजन अधूरा माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ