News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के रूपों की पूजा की जाती है और अष्टमी नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है. कन्या पूजन के दौरान भक्त नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराते हैं और उन्हें उपहार देते हैं. इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है. अष्टमी कन्या पूजन 30 सितंबर को होगा और नवमी पूजन 1 अक्टूबर को है. जिसके बाद 2 अक्टूर को दशहरा मनाया जाएगा.
आप अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार देने का सोच रहे हैं तो यहां से गिफ्ट आइडिया ले सकते हैं. यहां बताए शुभ उपहार आप कन्याओं को दे सकते हैं. इन्हें पाकर कन्याएं खुश होंगी और मां दुर्गा प्रसन्न होकर आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगी. चलिए आपको बताते हैं कन्या पूजन के बाद उपहार में क्या दें?
बच्चों को उपहार में आप बुक्स दे सकते हैं. आप बच्चों को उनकी उम्र के मुताबिक जरूरत कि किताबें दें. यह उनके काम आएंगी और वह प्रसन्न होंगे. आप मनोरंजन की बुक्स भी दे सकते हैं इससे बच्चों को पढ़ने की आदत लगेगी.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: 25 सितंबर को मां दुर्गा के किस रूप की करें पूजा? तृतीया तिथि को लेकर यहां दूर करें कन्फ्यूजन
बच्चों को पैसों की बचत के लिए आप पिगी बैंक यानी गुल्लक गिफ्ट कर सकते हैं. बच्चों को आप रंग-बिरंगी गुल्लक गिफ्ट में देते हैं तो वह और भी अधिक खुश होंगे. इससे वह पैसों की बचत सिखेंगे.
सेहत के लिए ड्राई फ्रूट बहुत ही अच्छे होते हैं. आप बच्चों को गिफ्ट में ड्राई फ्रूट का गिफ्ट पैक दे सकते हैं. आप मार्केट से आसानी से ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Dussehra 2025: नोएडा के इस गांव में हुआ था रावण का जन्म, दशहरा पर पुतला फूंकने की है मनाही
छोटी लड़कियों को सजने का बहुत ही शौक होता है. आप छोटी चूड़ी, झुमके और बिंदी उपहार में दे सकते हैं. आप लड़के को इसके बदले खेलने की चीज जैसे क्रिकेट बैट और बॉल दे सकते हैं.
छोटे बच्चों को टॉफी खाना बहुत पसंद होता है. आप बच्चों को चॉकलेट और टॉफी के गिफ्ट पैक दे सकते हैं. यह उन्हें खूब पसंद आएंगे और वह खुश होंगे. इन सभी गिफ्ट के साथ कन्याओं को घर से विदा कर सकते हैं. ऐसा करने से देवी मां का आशीर्वाद मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।