Shani Trayodashi: आज रात करें ये 3 उपाय; कभी नहीं होगी धन की कमी, कटेंगे ग्रह दोष

Sawan 2024 Shani Trayodashi: 17 अगस्त को सावन का प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी दोनों साथ पड़ रहे हैं। शनि त्रयोदशी को शनिदेव की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य शनि दोष से पीड़ित लोग इस दिन विशेष पूजा और उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या है ये उपाय?

Shaniwar-Shani-Dev

Sawan 2024 Shani Trayodashi: हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन का कर दिन शुभ और भगवान शिव को समर्पित हैं। इसी कारण से इस महीने में जितने भी व्रत, पर्व और त्योहार पड़ते हैं, वे विशेष फलदायी मानी गए हैं। शनिवार 17 अगस्त को न केवल भगवान शिव का प्रिय प्रदोष व्रत है, बल्कि इस दिन शनिदेव की पूजा का विशेष दिन शनि त्रयोदशी भी है।

विज्ञापन

मान्यता है कि शनि त्रयोदशी के दिन साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य शनि दोष के शांति के लिए विशेष पूजा और उपाय करने से लाभ होता है। वहीं, यहां कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे शनि त्रयोदशी की रात में करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

शनि त्रयोदशी की रात करें ये उपाय

1. शनिवार त्रयोदशी की रात शमी के उपाय का बहुत महत्व है। शमी के वृक्ष में शनिदेव का वास माना जाता है। इस रात 9 बजे से पहले को शमी वृक्ष के नीचे सरसों तेल के 9 दीये जलाकर उसके नीचे उड़द, तिल और गुड़ का से बना लड्डू चढ़ाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से हर प्रकार के शनि दोष समाप्त हो जाते हैं।

विज्ञापन

2. यदि घर में बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और करियर को लेकर कोई समस्या है, यह उपाय को शनिवार त्रयोदशी की रात शुरू करने से लाभ होता है। इस रात भोज पत्र पर शनि गायत्री मंत्र ‘ॐ भगभवाय विद्महे-मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्’ (Om Bhagabhavaya Vidmahe Mrityu-rupaya Dheemahi Tanno Shanih Prachodayat) लिखकर पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है। यह पवित्र शनि मंत्र कुंडली में शनि ग्रह के अन्य अशुभ असर को भी दूर करता है।

3. शनिवार त्रयोदशी की रात शनिदेव के सामने और पीपल के पेड़ के नीचे दीये में काले टिल डालकर सरसों तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि देव मेहरबान भी हो सकते हैं। जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर भी हो सकती हैं। घर में लोबान जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। इसके अलावा गोधूली मुहूर्त में चींटियों को गुड़ मिश्रित तिल-चौली का भोजन दें। इससे न केवल शनि दोष कटता है, बल्कि पूर्वज और पितर भी प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

यदि आप चाहते हैं कि आप पर भगवान शनि की कृपा सदैव बनी रहे तो आपको हर शनिवार को काली चीजों, जैसे काली उड़द, काला तिल का दान, काले कपड़े और जूते, लोहे के बर्तन के आदि भी दान करने चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ