Kala Dhaga Benefits: सिर्फ बुरी नजर से नहीं बचाता है काला धागा, इससे मिलते हैं कई लाभ, जानिए सही विधि

Kala Dhaga Benefits: हाथ या पैर में काला धागा बांधना नजर दोष से बचाने के लिए शुभ माना जाता है. काला धागा बांधने से नजर से बचाने के अलावा कई फायदे मिलते हैं. आइये काले धागे के फायदे और बांधने के नियम के बारे में जानते हैं.

Kala Dhaga Benefits

Photo Credit- AI

Kala Dhaga Benefits: नजर दूर करने और नजर दोष से बचने के लिए आपने अक्सर काला धागा बांधने के बारे में सुना होगा. अगर कोई लंबे समय से परेशान हैं, तो उसे नजर से बचने के लिए काला धागा बांधने के लिए कहा जाता है. हालांकि, काला धागा बांधना नजर से बचाने के लिए ही नहीं होता है. काला धागा बांधने से कई फायदे मिलते हैं. काले रंग का संबंध शनि ग्रह से होता है. पैर या हाथ में काला धागा बांधने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है. जीवन में चल रही मुश्किलें आसान होती हैं. आइये काला धागा बांधने के फायदे के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

काला धागा बांधने के फायदे

  • काला धागा बांधने का सबसे बड़ा फायदा है कि, यह नजर दोष को दूर करता है. नजर से बचने और बुरे प्रभाव को कम करने के लिए काला धागा बांधना शुभ होता है.
  • राहु, केतु और शनि दोष को दूर करने के लिए काला धागा बांधना अच्छा होता है. आप इसके लिए हाथ या पैर में काला धागा बांध सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Shubh Muhurat 2026: कल समाप्त होगा अधिकमास, फिर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, यहां देखें शुभ मुहूर्त की लिस्ट

विज्ञापन
  • पैसों से जुड़ी परेशानी और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए काला धागा बांधना अच्छा होता है. करियर और कारोबार में रुकावट को दूर करने के लिए काला धागा बांध सकते हैं.
  • लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं और इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो काला धागा बांधने का उपाय करें. ऐसा करने से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

काला धागा बांधने के नियम

नजर दोष के लिए काला धागा शनिवार के दिन बांधना शुभ माना जाता है. शनिवार को काले धागे में 3, 7, 9 या 11 गांठें लगानी चाहिए. इसे हाथ या पैर में बांधना चाहिए. काले धागे को दाहिने हाथ की कलाई में या दाहिने पैर में बांधना शुभ माना जाता है. काले धागे को 2, 4, 6 या 8 बार लपेटकर बांधना चाहिए. आप जिस हाथ में काला धागा बांध रहे हैं उस हाथ में कोई और रंग का धागा नहीं होना चाहिए. बुरी नजर से बचने, धन-धान्य में वृद्धि और अच्छी सेहत के लिए यह बेहद शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ