Shubh Muhurat 2026: कल समाप्त होगा अधिकमास, फिर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, यहां देखें शुभ मुहूर्त की लिस्ट

Vivah Shubh Muhurat 2026: अधिकमास का समापन 15 जून को अधिकमास अमावस्या के साथ हो रहा है. अधिकमास के खत्म होने के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. आइये जून और जुलाई में शादी और गृह प्रवेश की शुभ तिथियों के बारे में जानते हैं.

Vivah Shubh Muhurat 2026

Photo Credit- News24GFX

Vivah Shubh Muhurat 2026: अधिकमास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है. अधिकमास के में शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन आदि कार्य नहीं होते हैं. अब 15 जून को अधिकमास अमावस्या के बाद शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे. कल 15 जून को अधिकमास समाप्त हो रहा है. अधिकमास खत्म होने के साथ ही विवाह शुरू हो जाएंगे. मांगलिक कार्य से रोक हटने के बाद शादी और गृह प्रवेश कर सकेंगे. आइये शादी मुहूर्त की तारीख औक गृह प्रवेश के लिए शुभ दिनों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

जून 2026 विवाह मुहूर्त

21 जून 2026, रविवार
22 जून 2026, सोमवार
23 जून 2026, मंगलवार
24 जून 2026, बुधवार
25 जून 2026, गुरुवार
26 जून 2026, शुक्रवार
27 जून 2026, शनिवार
29 जून 2026, सोमवार

विज्ञापन

जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त

1 जुलाई 2026, बुधवार
6 जुलाई 2026, सोमवार
7 जुलाई 2026, मंगलवार
11 जुलाई 2026, शनिवार

विज्ञापन

ऊपर दी गई तारीखों पर विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. जून में कुल 8 और जुलाई में विवाह के 4 मुहूर्त हैं. इस प्रकार अधिकमास खत्म होने के बाद विवाह के 12 मुहूर्त प्राप्त हो रहे है. इसके बाद 15 जुलाई से गुरु ग्रह के अस्त होने के बाद और 24 जुलाई को चातुर्मास के आरंभ के बाद मांगलिक कार्य नहीं होंगे.

विज्ञापन

जून-जुलाई 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त

24 जून 2026, बुधवार
26 जून 2026, शुक्रवार
27 जून 2026, शनिवार
1 जुलाई 2026, बुधवार
2 जुलाई 2026, गुरुवार
6 जुलाई 2026, सोमवार

जून महीने में 24, 26 और 27 तीन दिनों गृह प्रवेश का शुभ मुहू्र्त है. इसके अलावा जुलाई में 1, 2 और 6 जुलाई को गृह प्रवेश का मुहूर्त है. इन दिनों गृह प्रवेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ