सावन में सांप दिखना भी है अशुभ, जानें किस अनहोनी घटना का है संकेत

Sawan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक सावन माह के व्रत रखे जाएंगे। आइए जानते हैं सावन में सांप दिखने के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

Sawan 2024
विज्ञापन

Sawan 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ, देवी पार्वती और शिवलिंग की विशेष पूजा की जाती है। हालांकि सावन के दौरान कुछ विशेष चीजों का दिखना शुभ होता है, जो संकेत होते हैं कि देवी-देवताओं ने आपकी पूजा को स्वीकार कर लिया है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सावन के पवित्र माह में दिखाई देना बेहद अशुभ माना जाता है। आज हम आपको सावन में जिंदा सांप, मरा हुआ सांप और पेड़ पर सांप को चढ़ते हुए देखने के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताएंगे।

जिंदा सांप के दिखने का संकेत

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह में यदि आपको कहीं पर भी जिंदा सांप दिखाई देता है, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि देवी-देवताओं ने आपकी प्रार्थना को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

Cobra Snake Injured Sent Delhi Ambulance In Badaun

पेड़ पर सांप को चढ़ते हुए देखना 

सावन माह के दौरान पेड़ पर सांप को चढ़ते हुए देखना शुभ होता है। ये इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपके जीवन में सुख, शांति, खुशी और समृद्धि का आगमन होगा।

विज्ञापन

सावन में मरा हुआ सांप का दिखना

सावन के शुभ माह के दौरान अगर आपको मरा हुआ सांप दिखाई देता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत है कि इस समय आप गलत रास्ते पर हैं। अपने जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला इस समय अच्छे से सोचने के बाद ही लें। नहीं तो भविष्य में पछताना भी पड़ सकता है। इसके अलावा उसी समय हाथ जोड़कर भगवान शिव से अपनी गलतियों के लिए माफी मागे।

सांप का रास्ता काटना शुभ या अशुभ?

सावन के दौरान काले रंग का सांप अगर आपका रास्ता काट देता है, तो उसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में भी खुशियों का आगमन होगा। वहीं अगर आपका रास्ता सफेद रंग के सांप ने काटा है, तो उसे बेहद अशुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत है कि जीवन में आपको अभी और मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ