---विज्ञापन---

ज्योतिष

शनि देव इन 5 राशियों पर होने वाले हैं मेहरबान, 21 साल तक होगी अपार धन की बरसात!

Shani Vakri 2024: शनि देवता को कर्मफल दाता माना जाता है। जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से अच्छा और बड़ा दोनों प्रकार का फल देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब किसी व्यक्ति पर शनि देवता मेहरबान होते हैं, तो उनकी किस्मत रातों-रात बदल जाती है। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके ऊपर 21 साल तक शनि देवता की विशेष कृपा रहेगी।

Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2024 शनि देवता का साल है। दरअसल साल 2024 का टोटल 8 होता है, जिसे शनि का अंक माना जाता है। इसलिए इस पूरे वर्ष कहीं न कहीं प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर शनि देवता का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा साल 2024 में शनि वक्री भी हो रही है, जिससे शनि देवता का प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुंडली में शनि ग्रह की मजबूत स्थिति के कारण व्यक्ति कुछ ही समय में मालामाल हो सकता है। आज हम आपको 12 में से उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जीवन में शनि वक्री का प्रभाव एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 साल तक रहेगा। आज रात से लेकर आने वाले 21 साल तक उनके ऊपर शनि देवता की विशेष कृपा रहेगी, जिसकी वजह से उन्हें पैसों की कमी, करियर की टेंशन और बीमारियों आदि से मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

आज रात से आने वाले 21 साल तक मकर राशि के लोगों के ऊपर शनि देवता की विशेष कृपा रहेगी, जिसके कारण उनके हर काम सिद्ध होंगे। बड़े से बड़े काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से कोई भी काम बीच में नहीं रुकेगा। इसके अलावा लंबे समय से अगर आपका कोई काम अटका हुआ है, तो उसमें भी सफलता मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: गायत्री मंत्र दूर कर सकता है सभी परेशानियां! पंडित सुरेश पांडेय से जानें जाप के नियम

---विज्ञापन---

मेष राशि

आने वाले 21 साल तक मेष राशि के ऊपर शनि देवता का आशीर्वाद रहेगा, जिसकी वजह से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्य समय से पहले ही पूरे हो जाएंगे। कोई भी नया बिजनेस, डील या दुकान खोलने के लिए भी ये समय उत्तम है। भविष्य में मुनाफा होने की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शनि देव के विशेष आशीर्वाद के कारण वृषभ राशि के लोगों को जल्द ही शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। समय का भरपूर लाभ उठाएं और किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। सेहत में भी सुधार होगा। प्रेम जीवन में कोई परेशानी चल रही है, तो उसका भी समाधान मिल जाएगा।

कन्या राशि

दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का हर कार्य में सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से घर में सदा सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा ऑफिस में भी खुशी का वातावरण रहेगा। जो भी कार्य आपके पिछले तीन-चार साल से रुके हुए हैं, वह सभी अब धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

भगवान शनि की विशेष कृपा के कारण सिंह राशि के लोगों के जीवन में जल्द ही सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को जीवन में अपार सफलता मिल सकती है। धन कमाने के कई नए अफसर मिलेंगे। इसी के साथ समाज में आपके कार्य की सराहना भी होगी।

ये भी पढ़ें- 19 जुलाई के बाद चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, विदेश यात्रा का भी है योग!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 14, 2024 11:05 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola