Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन डे पर शनि की त्रयोदशी दृष्टि, बढ़ेंगी लवर्स की मुश्किलें, अपने प्यार के लिए करें ये 7 काम

Valentine’s Day 2026: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का शनि त्रयोदशी तिथि से संगम हो रहा है, जो लवर्स और प्रेम के लिए मुश्किलें बढ़ाएगा, इसलिए अपने प्यार और लव लाइफ को सेफ रखने के लिए ये 7 उपाय जरूर करें।

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Feb 5, 2026 18:32
valentine-day-shani-trayodashi

Valentine’s Day 2026: 4 फरवरी 2026 को दुनियाभर में प्यार का उत्सव ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया जाएगा। लेकिन इस बार का वैलेंटाइन डे कुछ अलग रहेगा, क्योंकि इस दिन शनि त्रयोदशी तिथि पड़ रही है। ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। वहीं वैलेंटाइन डे का दिन प्रेम और इश्क का प्रतीक है और शुक्र इसके स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि 14 फरवरी का शनि त्रयोदशी तिथि से मिलन से संकेत मिलता है कि इस साल प्यार की राह आसान नहीं रहेगी। पुराने झगड़े, अनबन या झूठे वादे अब सीधे सामने आ सकते हैं। ऐसे में जो रिश्ते मजबूत हैं, वही टिकेंगे। नए या कमजोर रिश्ते मुश्किल में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस खास शनिवार को आपको अपनी ‘लव लाइफ’ को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए?

महादेव से आशीर्वाद होगा जरूरी

शनि त्रयोदशी के दिन भगवान शिव विशेष रूप में प्रसन्न रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि प्यार में शनि की नकारात्मक ऊर्जा का असर न पड़े, तो प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करना लाभकारी होगा। यह आपके और आपके साथी के बीच सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा।

---विज्ञापन---

चमड़े से बने गिफ्ट देने से बचें

वैलेंटाइन डे पर अक्सर महंगे लेदर या धारदार चीजें गिफ्ट की जाती हैं। इस दिन चमड़े और धारदार वस्तुएं देने से बचें। इसके बजाय नीले रत्न, स्टील या आध्यात्मिक प्रतीक उपहार में दें। यह आपके रिश्ते को नकारात्मक प्रभाव से बचाएगा।

सात्विक जश्न और संयम

हिन्दू मान्यता के अनुसार, शनि त्रयोदशी के दिन शराब या भारी भोजन से बचना चाहिए। शांत और सादगीपूर्ण डिनर, शाकाहारी भोजन और संयमित उत्सव आपके रिश्ते में स्थिरता लाएगा। यह दिन प्रेम में गंभीरता और जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 5 बातें रखें याद, घर-परिवार रहेगा हमेशा खुशहाल

सच और ईमानदारी

झूठ और धोखे की स्थितियों में शनि देव तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। छोटे झूठ या राज छिपाने से विवाद बढ़ सकता है। अपने साथी के साथ ईमानदारी और स्पष्ट संवाद रखें।

सही रंग और ऊर्जा

शुक्र और शनि का मेल इस दिन लाल और काले रंग में दिखाई देता है। सही संयोजन, जैसे लाल एक्सेसरीज के साथ काले या नीले कपड़े पहनना, आपके प्यार और स्थायित्व दोनों को संतुलित करेगा।

जल्दबाजी से बचें

इस दिन बड़े वादे या जल्दबाजी से बचें। दान-पुण्य और नेक काम करना रिश्ते में स्थायित्व लाता है। शनि की नजर से बचने के लिए संयम, सच और सात्विकता सबसे महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें: Bedroom Vastu Secrets: सो कर उठने के बाद भी थका-थका महसूस करते हैं, आज ही सुधारें बेडरूम का बिगड़ा वास्तु

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 05, 2026 06:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.