Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये 9 काम, जीवन में आएगी खुशहाली

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्र उच्च स्थिति में होते है. इसलिए इस दिन को इतना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं, इस दिन किए गए कौन से 9 कार्य जीवन में स्थायी सुख और समृद्धि ला सकते है?

Akshaya-Tritiya

Akshaya Tritiya 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया पर्व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन सूर्य और चंद्र अपनी उच्च स्थिति में होते है. मान्यता है कि इस अवसर पर किए गए शुभ कार्य का फल कभी क्षीण नहीं होता है. यह दिन समृद्धि, दान और नए आरंभ के लिए विशेष माना जाता है. आइए जानते हैं, अक्षय तृतीया पर कौन-से 9 काम जरूर करने चाहिए?

विज्ञापन

विष्णु पूजा

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है. पीले वस्त्र पहनकर भक्ति भाव से आराधना करने पर घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

विज्ञापन

सोना-चांदी की खरीद

इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इससे धन वृद्धि और स्थिर समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

नया व्यापार आरंभ करना

अक्षय तृतीया के दिन नया व्यापार शुरू करना लाभदायक माना जाता है. इससे कारोबार में वृद्धि और सफलता का मार्ग खुलता है.

विज्ञापन

गृह निर्माण प्रवेश और आरंभ

नए घर में प्रवेश या निर्माण करना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है. विवाह संस्कार भी इसी दिन शुभ फल देता है.

विज्ञापन

धन के उपाय

इस दिन एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है. साथ ही चांदी की डिब्बी में शहद और नागकेसर रखने से धन आकर्षण बढ़ता है.

रामरक्षा पाठ

जो लोग लंबे समय से रोग या कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, वे इस दिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करते है. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

विज्ञापन

अन्न और जल दान

अक्षय तृतीया पर जल दान और अन्न दान का विशेष महत्व होता है. जरूरतमंद लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है.

गौ सेवा

इस दिन गौ सेवा और को अत्यंत फलदायक माना जाता है. प्रात काल सूर्य को अर्घ्य देकर गाय को भोजन कराने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. परिवार में एकता और सौभाग्य बढ़ता है. नियमित भक्ति से जीवन में स्थिरता आती है और मानसिक तनाव कम होता है

विज्ञापन

मंत्र जाप

इस दिन मंत्र जाप करना शुभ माना गया है. ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप मन को शांति देता है. इससे जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है और आध्यात्मिक प्रगति प्राप्त होती है. मन और शरीर दोनों को संतुलन मिलता है, आनंद और शांति मिलती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ