Bedroom Vastu Secrets: सो कर उठने के बाद भी थका-थका महसूस करते हैं, आज ही सुधारें बेडरूम का बिगड़ा वास्तु

Bedroom Vastu Secrets: सुबह उठकर भी थकान और सुस्ती बनी रहती है, तो वजह सिर्फ डेली रूटीन और मोबाईल स्क्रीन टाइम नहीं बल्कि बेडरूम का बिगड़ा वास्तु भी हो सकता है। आइए जानते हैं, कैसा होना चाहिए बेडरूम का वास्तु?

Bedroom-Vastu-Secrets

Bedroom Vastu Secrets: सुबह उठते ही शरीर भारी लगे, मन सुस्त रहे और आंख खुलने के बाद भी ताजगी न आए, तो यह संकेत सामान्य थकान से आगे का हो सकता है। कई लोग समय पर सोते है, पूरी नींद लेते है, फिर भी ऊर्जा की कमी महसूस करते है। ऐसे में कारण केवल दिनचर्या या स्क्रीन टाइम नहीं, बल्कि बेडरूम का बिगड़ा वास्तु भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र मानता है कि सोने की दिशा, कमरे की बनावट और आसपास रखा सामान हमारी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को गहराई से प्रभावित करता है। यही कारण है कि सही बदलाव करने से नींद की गुणवत्ता और सुबह की ताजगी दोनो बेहतर हो सकती है। आइए जानते हैं, कैसा होना चाहिए बेडरूम का वास्तु?

विज्ञापन

सोने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार सिर की दिशा नींद पर सीधा असर डालती है। उत्तर दिशा की ओर सिर रख कर सोना शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे नींद बार-बार टूटती है और मन बेचैन रहता है। दक्षिण दिशा की ओर सिर रख कर सोने से शरीर को स्थिरता मिलती है। यह स्थिति गहरी नींद और बेहतर रिकवरी में सहायक मानी जाती है।

विज्ञापन

बेडरूम की सही लोकेशन

घर का हर कोना अलग ऊर्जा रखता है। उत्तर पूर्व कोना जल तत्व से जुड़ा होता है। यहां बेडरूम होने पर मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है। दक्षिण पश्चिम दिशा को बेडरूम के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है। यह हिस्सा स्थिरता, सुरक्षा और आराम की भावना देता है, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी है।

विज्ञापन

छत का बीम और दबाव

बेड का छत के बीम के ठीक नीचे होना एक सामान्य समस्या है। वास्तु के अनुसार यह मानसिक दबाव बढ़ाता है। व्यक्ति पूरी रात तनाव की स्थिति में रहता है। इसका असर सुबह थकान और भारीपन के रूप में दिखता है। संभव हो तो बेड को बीम से हटाना लाभदायक माना जाता है।

आईना और बिखरा सामान

बेड के सामने लगा आईना रात के समय ऊर्जा को उलझा सकता है। इससे नींद में डर या बेचैनी बढ़ती है। आईना हटाना संभव न हो तो रात में ढकना बेहतर विकल्प माना जाता है। इसी तरह बेड के नीचे रखा सामान ऊर्जा प्रवाह रोकता है। खाली और साफ जगह बेहतर मानी जाती है।

विज्ञापन

रोशनी, रंग और हवा

बहुत तेज रोशनी या गहरे रंग वाला बेडरूम दिमाग को शांत नही होने देता। हल्के रंग, धीमी रोशनी और ताजी हवा नींद की गुणवत्ता सुधारने में सहायक माने जाते है। खिड़की से आने वाली प्राकृतिक हवा प्राण ऊर्जा को सक्रिय करती है और सुबह शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद करती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ