---विज्ञापन---

Religion

Plant Vastu Tips: घर के इन 3 पौधों का सूखना है खतरे की घंटी, सुख, सौभाग्य और स्वास्थ्य पर पड़ता है नेगेटिव असर

Plant Vastu Tips: हिन्दू धर्म में कुछ पौधे ऐसे हैं, जो घर की ऊर्जा के प्रतीक माने गए हैं, जिनके अचानक सूखने से आने वाली परेशानी के संकेत मिलते हैं. आइए जानते हैं, ये पौधे कौन-से हैं और इनके सूखने से सुख-सौभाग्य, धन और स्वास्थ्य पर कैसा नकारात्मक असर पड़ता है?

Author Written By: Shyamnandan Updated: Jan 15, 2026 18:47
Plant-Vastu-Tips

Plant Vastu Tips: घर की हरियाली केवल सजावट का हिस्सा भर नही होती है, बल्कि इसका सीधा संबंध जीवन की ऊर्जा, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति से भी जुड़ा होता है. वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है. इन पौधों का स्वस्थ रहना सकारात्मक संकेत माना गया है. वहीं, इनका अचानक सूखना कई प्रकार की परेशानियों की ओर इशारा करता है. यहां ऐसे ही 3 महत्वपूर्ण पौधों के बारे में चर्चा की गई है, जिनका घर में मुरझाना वास्तु के अनुसार चेतावनी माना जाता है. आइए जानते हैं, ये पौधे कौन-से हैं और इनके सूखने से सुख, सौभाग्य, धन और स्वास्थ्य पर क्या नेगेटिव असर पड़ता है?

पौधे और वास्तु का गहरा संबंध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं. वे वातावरण को शुद्ध रखते हैं. साथ ही परिवार के सदस्यों के मन और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालते हैं. इसी कारण सही पौधों का चयन और उनकी देखभाल बेहद जरूरी मानी जाती है.

---विज्ञापन---

मनी प्लांट का सूखना

मनी प्लांट को समृद्धि और आर्थिक मजबूती का प्रतीक माना जाता है. इसे घर के भीतर या बालकनी में लगाया जाता है. अगर यह पौधा हरा भरा रहने के बजाय सूखने लगे, तो इसे आर्थिक असंतुलन का संकेत माना गया है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मनी प्लांट का मुरझाना खर्च बढ़ने और आय में रुकावट का कारण बन सकता है. ऐसे समय पौधे की सही दिशा, पानी और धूप पर ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: घर बैठे बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा, मान लें उनकी ये 5 बात, बदल जाएगी जिंदगी

---विज्ञापन---

तुलसी का मुरझाना

तुलसी को धार्मिक और वास्तु दोनों दृष्टि से बेहद पवित्र माना गया है. घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है. अगर तुलसी की पत्तियां पीली पड़ने लगें या पौधा सूखने लगे, तो इसे धन हानि और मानसिक तनाव से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में घर के वातावरण और देखभाल की आदतों पर नजर डालना जरूरी समझा जाता है.

शमी के पौधे का सूखना

शमी का पौधा आमतौर पर घर के बाहर या प्रवेश द्वार के पास लगाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह शनि ग्रह से जुड़ा है. शमी का अचानक सूखना जीवन में रुकावट, आर्थिक दबाव और कार्यक्षेत्र की परेशानियों की ओर संकेत करता है. इस स्थिति में पौधे की मिट्टी, स्थान और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: क्या संकेत देती हैं लंबी, छोटी, टेढ़ी अनामिका, दिल से क्या है नाता, जानें सूर्य की उंगली का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 15, 2026 05:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.