Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Neem Karoli Baba: घर बैठे बरसेगी नीम करोली बाबा की कृपा, मान लें उनकी ये 5 बातें, बदल जाएगी जिंदगी

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के उपदेश और शिक्षाएं कभी कठिन नहीं रही है, शायद यही वजह है कि उनके करोड़ों भक्त हैं. सबसे बड़ी बात यह ही से उपदेश सरल होने के साथ जीवन बदल देने वाली हैं. यहां बाबा की शिक्षाओं में 5 ऐसी बातें बताई गई हैं, जो जीवन में बाबा की कृपा लाने में मदद करती हैं. आइए जानते हैं, ये बातें?

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Jan 15, 2026 16:33
neem-karoli-baba-blessings

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा मॉडर्न इंडिया के महान संत और आध्यात्मिक गुरु हैं, जिनके करोड़ों भक्त हैं. वे हनुमान जी के परम भक्त माने जाते थे. भले ही आज बाबा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के जीवन में प्रेरणा का स्रोत हैं. उनके अनुयायी उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं. बाबा का मुख्य आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है, जिसे कैंची धाम के नाम से जाना जाता है. जानिए नीम करोली बाबा की 5 ऐसी शिक्षाएं, जो हर किसी के जीवन में उनकी अपार कृपा बरसा सकती हैं.

हनुमान चालीसा का पाठ करें

नीम करोली बाबा हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त थे. माना जाता है कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से व्यक्ति भय और रोगों से मुक्त होता है. यह एक सरल उपाय है जिसे आप घर पर भी कर सकते हैं. रोजाना कुछ मिनट का पाठ आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Relationship Vastu Tips: रिश्तों में बनी रहेगी मिठास, घर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें

गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें

---विज्ञापन---

बाबा हमेशा सेवा और दया की बात करते थे. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची भक्ति है. अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों, बच्चों और असहाय लोगों की सहायता करने से आप बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

सच्ची श्रद्धा और भक्ति बनाए रखें

नीम करोली बाबा के अनुसार, सच्चे मन से भक्ति करने वाले को ही भगवान की प्राप्ति होती है. कठिन परिस्थितियों में बाबा का स्मरण करना आपको साहस और आत्मविश्वास देता है. भक्ति में निरंतरता और ईमानदारी महत्वपूर्ण है.

उपदेशों का पालन करें

बाबा ने हमेशा नैतिक और सच्चे मार्ग पर चलने की सीख दी. उनके उपदेशों का पालन करना और अनैतिक कार्यों से बचना, जीवन में सफलता और आशीर्वाद पाने का रास्ता खोलता है. छोटे-छोटे अच्छे काम आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं.

कैंची धाम का दर्शन करें

यदि संभव हो तो आप कैंची धाम जाकर बाबा के दर्शन कर सकते हैं. यह स्थल भारत ही नहीं, विदेशों से भी अनुयायियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. दर्शन करने से आध्यात्मिक शांति और मानसिक सुकून मिलता है.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस मूलांक पर रहती है गुरु बृहस्पति की कृपा, अपने काम से दुनिया के लिए बनते हैं मिसाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 14, 2026 11:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.