Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kaalchakra: हर बुरे साए व परेशानी का तोड़ है छाया दान, पंडित सुरेश पांडेय से जानें कैसे, कब और कहां करें

Kaalchakra Today: शास्त्रों में छाया दान को महाशक्तिशाली माना गया है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को लाभ जरूर होता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको छाया दान के महत्व, उपाय, लाभ और इससे जुड़े अन्य जरूरी बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Apr 9, 2026 10:58
Kaalchakra Today 9 April 2026
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 9 April 2026: पौराणिक शास्त्रों में जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के कई उपाय बताए गए हैं, जिसमें से एक छाया दान भी है. तेल से भरे एक बर्तन में अपनी छाया को देखकर उसे दान करने को छाया दान कहा जाता है, जो कि आमतौर पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. खासकर, शनिवार के दिन छाया दान करने से लाभ होता है.

आज 9 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको छाया दान से जुड़े उपाय व लाभ आदि के बारे में बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

छाया दान कब करना है शुभ?

  • शनि की अशुभ दशा, साढ़ेसाती या महादशा चल रही है तो छाया दान करना शुभ होता है.
  • छाया दान करने से अग्नि, जल और वाहन से होने वाली दुर्घटनाएं टलती हैं.
  • राहु या केतु ग्रह अशुभ प्रभाव जीवन पर डाल रहे हैं तो छाया दान कर सकते हैं.
  • राहु से कष्ट है तो छाया दान के साथ-साथ भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ होता है.
  • अपने कर्मों का पछतावा है तो छाया दान करने से महालाभ हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

छाया दान से जुड़े उपाय

  • यदि आपके वैवाहिक जीवन में आएदिन क्लेश होता है तो एक कांसे का कटोरा लें. उसमें घी भरें और पति-पत्नी दोनों अपना चेहरा उसमें देखें. अब उस घी को किसी मंदिर में दान कर दें. अगर ये उपाय आप गुरुवार के दिन करते हैं तो वैवाहिक जीवन की तमाम परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है.
  • दुर्घटनाओं से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर शनिवार के दिन किसी मंदिर में दान कर दें. इस उपाय से आपको भय से भी मुक्ति मिल सकती है.
  • कारोबार में घाटा हो रहा है या साझेदारों से विवाद है तो बुधवार के दिन पीतल के कटोरे में घी भरकर उसमें अपनी छाया को देखकर दान कर दें. इससे आपको कारोबार से जुड़ी तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.

यदि आप छाया दान से जुड़े अन्य उपायों व नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Apr 09, 2026 10:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.