Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kaalchakra: बजरंग बली 12 राशियों पर मेहरबान, जानें पंडित सुरेश पांडेय से हनुमान चालीसा के लाभ

Kaalchakra News24 Today: भगवान बजरंग बली को समर्पित हनुमान चालीसा का पाठ करने से प्रत्येक व्यक्ति को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं हनुमान चालीसा पाठ के नियम और लाभ के बारे में।

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: Sep 9, 2024 11:03
Kaalchakra News24
जानें हनुमान चालीसा पाठ के नियम...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, जो राम जी के परम भक्त हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कलयुग में हनुमान जी को प्रसन्न करना बेहद सरल है। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से रोजाना हनुमान जी की उपासना करता है, तो उनके घर-परिवार में सदा धन, सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। हनुमान जी की पूजा के अलावा हनुमान चालीसा के पाठ का भी खास महत्व है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी ग्रह-नक्षत्र का अशुभ प्रभाव कम होता है। इसी के साथ राम जी की भी कृपा प्राप्त होती है। लेकिन हनुमान चालीसा का पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, नहीं तो पाठ का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको हनुमान चालीसा पाठ के लाभ और उससे जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

हनुमान चालीसा पाठ के नियम

  • हनुमान चालीसा में जो शब्द जैसे लिखा है, उसका उच्चारण वैसे ही करना चाहिए। शब्दों के गलत उच्चारण से पाप लग सकता है।
  • आसन पर बैठकर ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • पाठ का उच्चारण शनिवार और मंगलवार के दिन करना ज्यादा लाभदायक होता है।
  • जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उन्हें तामसिक भोजन, शराब और मास-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2024: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण पर होगा 3 राशियों का भाग्योदय, सुख-समृद्धि के साथ होगी धन वर्षा!

---विज्ञापन---

हनुमान चालीसा पाठ के लाभ

  • जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसका आध्यात्मिक बल बढ़ता है। मन और मस्तिष्क को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा बुरी संगत और बुराइयों से भी दूर रहने में मदद मिलती है।
  • जो लोग डिप्रेशन व एंजाइटी का शिकार हैं, उन्हें नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे कुंडली में मौजूद ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है, जिससे तनाव कम होता है। इसके अलावा घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।
  • नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा शनि की महादशा, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मुक्ति मिल सकती है।
  • जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है, उन्हें उसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके लिए मंगलवार के दिन प्रात: काल उठें। स्नान आदि कार्य करने के बाद लाल रंग के कपड़े पहनें। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद हनुमान जी को चमेली का तेल और गुड़-चने अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द ही समाप्त हो सकती हैं।
  • मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का पत्ता तोड़े। पत्तों को साफ पानी से धो लें। उस पत्ते को कुछ देर के लिए हनुमान जी के सामने रख दें। इसके बाद पत्ते पर केसर से श्रीराम लिखें। हनुमान चालीसा का जाप करते हुए उस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

हनुमान चालीसा पाठ के जाप से होने वाले अन्य लाभ और नियमों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Vishwakarma Jayanti 2024: विश्वकर्मा पूजा के दिन चुपचाप करें 3 उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 09, 2024 11:03 AM

संबंधित खबरें