---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Grahan 2024: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण पर होगा 3 राशियों का भाग्योदय, सुख-समृद्धि के साथ होगी धन वर्षा!

Chandra Grahan 2024: इस साल सितंबर माह में 2024 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जो कई राशियों के जातकों के लिए शुभ और कुछ लोगों के लिए अशुभ सिद्ध होगा। चलिए जानते हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा और उसका किन-किन राशियों के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Chandra Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का खास महत्व है, जिसके कारण प्रत्येक राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार साल 2024 में दो बार चंद्र ग्रहण लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 25 मार्च को लग चुका है। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर माह में लगने वाला है, जो इस साल का आखिरी ग्रहण होगा। आइए जानते हैं साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लगेगा और उसका किन-किन राशियों के लोगों पर सकारात्मक असर दिखाई दे सकता है।

सितंबर में चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

पंचांग के अनुसार, हर साल पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्र ग्रहण लगता है। इस बार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 18 सितंबर 2024 को है, जिस दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का आरंभ 18 सितंबर 2024 को प्रात: काल 06:11 मिनट से होगा, जिसका समापन इसी दिन सुबह 10:17 मिनट पर होगा। हालांकि इस बार चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका असर लोगों के जीवन पर जरूर पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: तीसरे दिन इस विधि के साथ करें गणेश विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त और योग

Chandra Grahan 2023 India Date And Time

---खबर नीचे जारी है---

इन 3 राशियों के लिए होगा लाभदायक सिद्ध!

वृषभ राशि

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के लोगों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। पिछले कुछ समय से जो काम आपके बार-बार अटक रहे थे, वो माह खत्म होने से पहले पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं भी समय के साथ कम हो जाएंगी, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। इसके अलावा चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी सेहत पर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लाभदायक सिद्ध हो सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे मन संतुष्ट रहेगा। शादीशुदा कपल को जल्द ही गुड न्यूज मिल सकती है। वहीं जिन लोगों की शादी होने में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार जल्द ही मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेसमैन को भौतिक सुख के साथ-साथ अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन बढ़ने का शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा घर-परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- सूर्य-बुध की युति से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 09, 2024 09:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola