Kaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करने के महत्व के बारे में जानेंगे. पितृ पक्ष में श्राद्ध करना बहुत ही जरूरी होता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
Kaalchakra Today 3 October 2026: आज 3 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज सप्तमी तिथि का समापन सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर हो गया है. इसके बाद अब अष्टमी तिथि शुरू हो गई है. आज कालाष्टमी व्रत है इसके साथ ही महालक्ष्मी व्रत का समापन हो रहा है. आज आडल योग प्रभावी रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र देर रात 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा.
आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म करने के महत्व के बारे में जान सकते हैं. पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पितरों को प्रसन्न कर पितृ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. आज बल, बालव और कौलव करण रहेगा. इसके साथ ही वरीयान् और परिघ योग प्रभावी रहेगा. आज अशुभ समय की बात करें तो, राहुकाल, यमगण्ड काल और गुलिक काल रहने वाला है. आज के कालचक्र में श्राद्ध करने के महत्व के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म (Pitru Paksha Shradh Importance)
पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के मृत्यु की तिथि के दिन श्राद्ध करना होता है. पितृ पक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध करना बहुत ही जरूरी माना जाता है. पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने से पितरों प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है. ऐसा माना जाता है कि, यमराज पूर्वजों की आत्माओं को पितृ पक्ष के दौरान धरती पर परिजनों से अन्न-जल ग्रहण करने के लिए मुक्त करते हैं. इस दौरान श्राद्ध करना पितरों की आत्मा की शांति के लिए जरूरी होता है.
पितृ पक्ष में नाम जाप से मिलेगी मुक्ति
पितृ पक्ष में नाम का जाप करने से आपको लाभ मिलता है. इस दौरान भगवान राम, श्रीकृष्ण और नारायण का नाम का जाप करने से मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है. नाम का जाप करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं.
विज्ञापन
आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म करने के महत्व के बारे में आप प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.