Janmashtami 2025: कृष्ण जन्मोत्सव पर भद्रा का अशुभ साया रहेगा या नहीं? जानें शहर अनुसार पूजा का मुहूर्त

Janmashtami Vrat Puja Muhurat: साल 2025 में धूमधाम से 16 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन कई अशुभ योग का संयोग बन रहा है, जिस दौरान कृष्ण जी की पूजा करना शुभ नहीं रहेगा। चलिए जानते हैं इस वर्ष जन्माष्टमी पर भद्रा का अशुभ साया मंडरा रहा है या नहीं।

Janmashtami 2025

Credit- Freepik

विज्ञापन

Janmashtami 2025 Vrat Puja Muhurat: हिंदू पंचांग में भद्रा काल का खास महत्व है। भद्रा काल, जिसे विष्टि करण कहा जाता है, वो काफी अशुभ होता है। जब चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह कर्क राशि, सिंह राशि, कुंभ राशि या मीन राशि में विराजमान होते हैं, तब भद्रा लगता है। इस दौरान भद्रा का वास पृथ्वी पर होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भद्रा काल में यदि कोई मांगलिक कार्य या जरूरी काम किया जाता है तो उसके पूर्ण होने की संभावना कम होती है। इसलिए इस दौरान शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं। बता दें कि भद्रा शनि देव की बहन हैं, जिनके पिता सूर्य देव हैं। भद्रा का स्वभाव क्रूर और विनाशकारी होता है, जिनका कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।

चलिए अब जानते हैं साल 2025 में 16 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के शुभ दिन भद्रा काल रहेगा या नहीं। साथ ही आपको अपने शहर के अनुसार कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त पता चलेगा।

विज्ञापन

16 अगस्त को मध्यरात्रि का क्षण क्या है?

हर साल भाद्रमास माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है। जबकि व्रत का समापन अगले दिन रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि के समाप्त होने के बाद होता है। ऐसे में इस बार 16 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 15 अगस्त को प्रात: काल 12 बजकर 58 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद 18 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से भद्रा का योग बन रहा है। ऐसे में शनिवार (16 अगस्त) को भद्रा का अशुभ साया नहीं है।

बता दें कि शनिवार को मध्यरात्रि का क्षण सुबह 12 बजकर 26 मिनट है। इसके अलावा इस दिन चन्द्रोदय देर रात 10 बजकर 46 मिनट के आसपास हो सकता है।

विज्ञापन

शहर अनुसार कृष्ण जी की पूजा का मुहूर्त

  • कोलकाता- देर रात 11:19 से प्रात: काल 12:03
  • चेन्नई- देर रात 11:51 से प्रात: काल 12:36
  • हैदराबाद- देर रात 11:58 से प्रात: काल 12:43
  • बेंगलूरु- प्रात: काल में 12:01 से 12:47
  • नोएडा- प्रात: काल में 12:03 से 12:47
  • नई दिल्ली- प्रात: काल में 12:04 से 12:47
  • गुरुग्राम- प्रात: काल में 12:05 से 12:48
  • चण्डीगढ़- प्रात: काल में 12:06 से 12:49
  • जयपुर- प्रात: काल में 12:10 से 12:53
  • पुणे- प्रात: काल में 12:17 से 01:02
  • मुंबई- प्रात: काल में 12:20 से 01:05
  • अहमदाबाद- प्रात: काल में 12:22 से 01:06

ये भी पढ़ें- Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ