Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी

Janmashtami Upay: हर साल जन्माष्टमी के दिन धूमधाम से कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण जी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत और कुछ विशेष उपाय करने लाभदायक रहते हैं। चलिए अब जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की सही तिथि और कृष्ण जी को खुश करने के उपायों के बारे में।

Janmashtami 2025

Credit- Social Media

Janmashtami Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का खास महत्व है। ये पर्व हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में इसी तिथि को मध्य रात्रि में कृष्ण जी का जन्म हुआ था। तब से हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। साल 2025 में 15 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जबकि 16 अगस्त को इस्कॉन जन्माष्टमी है।

कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से साधक को लड्डू गोपाल की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही ग्रह दोष और वास्तु दोष आदि समस्याओं से मुक्ति मिलती है। हालांकि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं।

गृह क्लेश दूर करने का उपाय

जन्माष्टमी के दिन देवी राधा और कृष्ण जी की साथ में पूजा करें। दोनों को अपने हाथों से पीले फूलों की माला, मिठाई और फल अर्पित करें। इसी के साथ उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी और गृह क्लेश आदि समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

पैसों की कमी से मुक्ति पाने का उपाय

जिन लोगों की आर्थिक स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है, वो कृष्ण जन्माष्टमी के पावन दिन लड्डू गोपाल की पूजा करें। साथ ही 07 कन्याओं को भोजन कराएं। भोजन में चावल से बनी खीर जरूर होनी चाहिए। इससे आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी और आमदनी में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगेगी।

नजर दोष से बचने का उपाय

यदि आपको बहुत ज्यादा नजर लगती है या हर समय आप बीमार रहते हैं तो इस पावन दिन कृष्ण जी को चंदन का तिलक लगाएं। फिर वो ही चंदन अपने माथे पर लगाएं। इससे आपका मन शांत होगा

पापों से मुक्ति पाने का उपाय

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी और देवी राधा रानी की पूजा करें। साथ ही किसी मंदिर के पास केले का एक पेड़ लगाएं और केले का ही दान करें। ऐसा करने से आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी और पाप नष्ट होने लगेंगे।

जल्दी शादी करने का उपाय

जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है, वो जन्माष्टमी के पावन दिन कृष्ण जी और देवी राधा की पूजा करें। साथ ही देवी-देवताओं को बांसुरी भेंट करें और खीर का भोग लगाएं। ये उपाय करने के बाद जल्द आपकी शादी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ