Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Holika Dahan 2026: इस बार जरूर देखें होलिका दहन का धुंआ, मिलते हैं शुभ-अशुभ संकेत

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के दौरान अग्नि की लपटें और इससे निकलने वाला धुंआ कई संकेत देता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धुएं की दिशा भविष्य से जुड़े संकेत देती है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 2, 2026 09:27
Holika Dahan 2026
Photo Credit- News24GFX

Holika Dahan 2026: होलिका दहन 2 और 3 मार्च कब होगा इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. 3 मार्च को ग्रहण के कारण होलिका दहन भद्रा काल का अंतिम चरण भद्रा पुच्छ में होगा. होलिका दहन भद्रा पुच्छ काल में यानी 2 मार्च की रात रात 11 बजकर 53 मिनट से लेकर 3 मार्च की सुबह 1 बजकर 26 मिनट के बीच कर सकते हैं. होलिका दहन के दौरान होली से निकलने वाली अग्नि की लपटें और धुंए को गौर से देखें. इससे कई संकेत मिलते हैं.

होलिका दहन का धुंआ देता है शुभ-अशुभ संकेत

होलिका दहन के बाद हवा के साथ इसका धुंआ और अग्नि किसी दिशा में जाती है. होली की अग्नि और धुंए की दिशा से भविष्य की घटनाओं के संकेत मिलते हैं. धर्मशास्त्रों में इन सब के बारे में बताया गया है कि, कैसे होलिका दहन के धुंए की दिशा भविष्य की घटनाओं के संकेत देती है. आप यहां जान सकते हैं कि, होली की अग्नि की लपटें किस दिशा में जाना क्या संकेत देता है?

---विज्ञापन---

उत्तर दिशा

होलिका दहन का धुंआ उत्तर दिशा की ओर जाना अच्छा माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि, गांव में फसल अच्छी होगी. यह धन-धान्य में वृद्धि का संकेत होता है. यह जीवन में धनलाभ, आर्थिक मजबूती और शुभ समाचार मिलने की ओर इशारा करता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Narasimha Aarti Lyrics in Hindi: होली पर जरूर करें नृसिंह भगवान की आरती, इसके बिना अधूरा माना जाता है त्योहार

दणिक्ष दिशा

अगर होलिका दहन के समय दक्षिण दिशा की ओर हवा चल रही हो और इस दिशा में धुंआ जाए तो यह राज्य की सत्ता भंग होने का संकेत होता है. दक्षिण दिशा में धुंआ जाना अशुभ माना जाता है. यह रोग, विवाद और व्यर्थ के खर्च बढ़ने की ओर संकेत करता है.

पूर्व दिशा

पूर्व की ओर होली का धुंआ और अग्नि की लपटें जाना अच्छा मानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह राजा और प्रजा दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि, पूरे वर्ष जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

पश्चिम दिशा

होलिका दहन का धुंआ और अग्नि की लपटें पश्चिम दिशा में जाना अच्छा मानते हैं. यह लोगों के बीच खुशियां आने का संकेत होता है. इसका संकेत है कि, देश में आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी. यह सफलता और तरक्की का संकेत होता है. इसके अलावा अगर धुंआ ऊपर की ओर जाता है तो यह सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 02, 2026 09:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.